{"_id":"5aaaabbc4f1c1bab758b591c","slug":"151521134524-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीआरपीएफ जवानों पर हमला नक्सलियों की कायरता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीआरपीएफ जवानों पर हमला नक्सलियों की कायरता
siddharthnagar
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ में श्रद्धांजलि देते विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। शिवपति स्नातकोत्तर महाविद्यालय के छात्रावास में गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर मंत्री अमित तिवारी की अगुवाई में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सुकमा में शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी गई।
प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नीलेश चौधरी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के सुकमा में हुए नक्सली हमले में सीआरपीएफ के नौ जवान शहीद हो गए। यह बेहद दुखद है। हमला नक्सलियों की कायरता का प्रतीक है। कार्यकर्ता इसकी घोर निंदा करते हैं। सरकार को इसका जवाब जल्द से जल्द नक्सलियों को देना चाहिए। मीडिया प्रभारी चंदन पांडेय ने कहा कि सुकमा में शहीद परिजनों के साथ देशवासी खड़ा है। इस दौरान सुधीर पांडेय, निखिल शुक्ल, अखिलेश्वर दूबे, चित्रांशु, गणेश, विवेक यादव, रंजीत आदि मौजूद रहे।