फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   गांवों के लिए शुरू होगी अंत्योदय बस सेवा

गांवों के लिए शुरू होगी अंत्योदय बस सेवा

Wed, 15 Nov 2017 11:09 PM IST
Updated Wed, 15 Nov 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
गांवों के लिए शुरू होगी अंत्योदय बस सेवा
सांकेतिक तस्वीर

विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। जिले में अब अंत्योदय बस सेवा शुरू होने वाली है। लोहिया ग्रामीण बस सेवा की तर्ज पर इस नई बस सेवा की शुरुआत होगी। यह बस केसरिया रंग में होगी। सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही जिले में यह सेवा शुरू हो जाएगी। सरकार रोडवेज बसों के विस्तार और लोगों की यात्रा को सुलभ बनाने के लिए तमाम प्रकार के प्रयास कर रही है। पूर्ववर्ती सरकार की लोहिया बस सेवा की तर्ज पर अंत्योदय बस सेवा की शुरुआत की है। परिवहन विभाग की मानें तो पूरे प्रदेश में अंत्योदय की 100 बसें चलाने की योजना है। यह बस सेवा गोरखपुर व निचलौल में शुरू हो चुकी है। जल्द ही यहां भी बस सेवा शुरू होने वाली है। इस बस सेवा का किराया अन्य रोडवेज बसों से लगभग 25 प्रतिशत कम होगा। बस ग्रामीण क्षेत्रों से चलाया जाना है। इस संबंध में एआरएम एके सिंह ने बताया कि कई जिलों में यह सेवा शुरू हो चुकी है। जल्द ही यहां भी संचालन आरंभ होगा। इसके लिखित पत्र का इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed