फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   150 women on scooty gave the message of national unity

स्कूटी सवार 150 महिलाओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 16 Nov 2021 10:42 PM IST
विज्ञापन
150 women on scooty gave the message of national unity
स्कूटी रैली में शामिल महिलाएं। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
स्कूटी सवार 150 महिलाओं ने दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत मंगलवार सुबह 10 बजे 150 महिलाओं ने 22 किमी स्कूटी चलाकर राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता का संदेश दिया। देश भक्ति गीतों की मधुर धुन के बीच तिरंगा के साथ हेलमेट लगाकर महिलाएं रवाना हुईं तो राहगीरों के पांव ठहर गए। लोगों ने स्कूटी फॉर यूनिटी के दौरान महिलाओं के उत्साह को सलाम किया।
जिला मुख्यालय पर स्कूटी फॉर यूनिटी के तहत 75-75 की दो टोलियों में 150 महिलाओं ने स्कूटी से जिला मुख्यालय से कपिलवस्तु की यात्रा की। जिला खेल स्टेडियम में सांसद जगदंबिका पाल ने हरी झंडी दिखाकर स्कूटी फॉर यूनिटी का शुरूआत की। खेल स्टेडियम से हाईडिल तिराहा, पेट्रोल पंप होते हुए बर्डपुर के रास्ते भगवान बुद्ध की स्थली कपिलवस्तु पहुंची। इस दौरान सिद्धार्थ महाविद्यालय की बालिकाओं की ओर से पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। इसके बाद आदर्श लघु माध्यमिक विद्यालय बर्डपुर की बच्चियों ने प्रधानाचार्य राजुकुमारी पांडेय, संचालक नितेश पांडेय की उपस्थिति में पुष्पवर्षा की। मुख्य स्तूप पर सभी ने परिक्रमा की और भगवान बुद्ध को नमन किया।
विज्ञापन

जिलाधिकारी दीपक मीणा, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद माधव, मुख्य विकास अधिकारी पुलकित गर्ग, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ओजस्वी राज, एएसपी सुरेश चंद्र रावत, जिला विद्यालय निरीक्षक अवधेश नारायन मौर्य, क्रीड़ा अधिकारी सर्वदेव सिंह यादव, उप क्रीड़ा अधिकारी फरीदा सिद्दीकी, जिला प्रोबेशन अधिकारी विनोद राय, बीएसए देवेंद्र कुमार पांडेय, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी विकास मौर्य भी उपस्थित थे। अखिल भारतीय स्नातक महासंघ के प्रदेश महामंत्री डॉ. अरुण प्रजापति, राज्य कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामकरन गुप्ता, सिद्धार्थ महाविद्यालय के प्रबंधक प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, उप प्रबंधक डॉ. रवि प्रकाश श्रीवास्तव उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed