फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 thousand rupees reward arrested for culpable homicide

Siddharthnagar News: गैर इरादतन हत्या का 15 हजार का इनामी गिरफ्तार

Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jan 2024 04:00 AM IST
विज्ञापन
15 thousand rupees reward arrested for culpable homicide
- केस दर्ज होने के बाद से फरार चल रहा था आरोपी, दो की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी
विज्ञापन


- विसरा जांच में चोट की पुष्टि के बाद दर्ज हुआ गैर इरादतन हत्या का केस

- मोहाना थाना क्षेत्र के बस्तिया गांव में जून 2023 में हुई थी वारदात

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मोहाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार चल रहे 15 हजार के इनामी आरोपी को उसके गांव बस्तिया के पास से सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार करके जेल भेजे जा चुके हैं। विसरा जांच में चोट की पुष्टि के बाद धारा बढ़ी और यह कार्रवाई की गई।


क्षेत्र के बस्तिया गांव में जून 2023 में हुए विवाद में एक वृद्ध व्यक्ति की मौत हो गई थी। पुलिस ने शव का पोस्मार्टम करवाया, तो मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया। एसओ मोहाना जीवन त्रिपाठी ने बताया कि विसरा जांच के लिए भेजा गया था। रिपोर्ट में चोट लगने से मौत होने की बात सामने आई। पहले मारपीट की धारा में केस दर्ज था। फिर रिपोर्ट के आधार पर गैर इरादतन हत्या की धारा बढ़ाई। इसके बाद से आरोपी फरार चल रहे थे। तीनों पर 15-15 हजार रुपये इनाम घोषित किया गया था। 25 फरवरी को दो आरोपियों को गिरफ्तार करके जेल भेज गया था। तीसरे की तलाश हो रही थी। सोमवार को सूचना मिली कि आरोपी अशोक कुमार निवासी बस्तिया थाना मोहाना घर पर मौजूद है। मामले को संज्ञान में लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed