फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   15 thousand prize gangster caught by the police

Siddharthnagar News: 15 हजार का इनामी गैंगस्टर चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue, 30 May 2023 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 May 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
15 thousand prize gangster caught by the police
सिद्धार्थनगर। ढेबरुआ थाने की पुलिस ने शराब की तस्करी करने वाले 15 हजार के इनामी गैंगस्टर को सोमवार को क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे के पास से दबोच लिया। पूछताछ करने के बाद उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक गोल्हौरा छत्रपाल सिंह ने बताया कि बलवंत निवासी सोनौली नानकार थाना मिश्रौलिया शराब तस्कर है। उसके खिलाफ आबकारी एक्ट में कई मुकदमे दर्ज थे। उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की गई थी। साथ ही उस पर 15 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम लगी थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली के बलवंत क्षेत्र के तुलसियापुर चौराहे के पास मौजूद है। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस को आता हुआ देखकर उसने भागने की कोशिश की। पर जवानों ने घेराबंदी करके उसे पकड़ लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed