{"_id":"5936e0364f1c1b223f8b4593","slug":"14967685815-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"इटवा तहसील में मिले डेढ़ सौ भू-माफिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इटवा तहसील में मिले डेढ़ सौ भू-माफिया
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटवा (सिद्धार्थनगर)। सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा जमाने वालों पर प्रशासन की कार्रवाई तेज हो गई है। शासन के निर्देश पर तहसील क्षेत्र के ऐसे 150 कब्जेदारों को चिह्नित किया गया है, जिन्होंने लंबे समय से सरकारी भूमि पर कब्जा किया हुआ है। अब इन्हें बेदखल करते हुए कानूनी कार्रवाई की कवायद शुरू की गई है। पूर्ववर्ती सरकारों में स्थानीय तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि पर बेखौफ कब्जे हुए हैं। यह जमीन चाहे गांव की रही हो अथवा किसी सरकारी विभाग की। शासन-सत्ता तक गहरी पैठ के चलते इन कब्जों से हलका लेखपाल भी मुंह मोड़े हुए थे। यही कारण है कि अधिकांश गांवों में सरकारी जमीन बची ही नहीं है। कुछ लोग पेड़ लगाकर या कुछ लोग घर बनाकर जमीन पर कब्जा किए हुए हैं।
इनके कब्जे के समय गांव के अन्य ग्रामीणों ने विरोध भी किया था, लेकिन सरकारी कर्मियों की चुप्पी के कारण गांव के अन्य लोगों ने मौन धारण करने में ही भलाई समझी। नतीजा कब्जे का आकार लगातार बढ़ता गया। नई सरकार के भूमाफ ियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से जहां अवैध कब्जाधारी परेशान हैं, वहीं अन्य ग्रामीणों में खुशी की लहर है। इस संबंध में एसडीएम एम. जुबेर बेग का कहना है कि सरकारी जमीनों पर हुए अवैध कब्जे को हर हाल में हटाया जाएगा। भू-माफियाओं को चिह्नित कर लिया गया है। जल्द की कार्रवाई शुरू होगी।