फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   महिलाएं होंगी रोजगार परक तो बदलेगी घर की तस्वीर

महिलाएं होंगी रोजगार परक तो बदलेगी घर की तस्वीर

Sat, 13 Oct 2018 10:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 13 Oct 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
महिलाएं होंगी रोजगार परक तो बदलेगी घर की तस्वीर
महिलाओं में सिलाई मशीन का वितरण करते सांसद व विधायक व अन्य। - फोटो : अमर उजाला
बर्डपुर। एसएसबी 43वीं वाहिनी की ओर से बर्डपुर कस्बे के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में चल रहे लघु सामाजिक चेतना अभियान का समापन शनिवार को हुआ। महिलाओं को रोजगार परक बनाने के लिए उन्हें सिलाई मशीन दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सशस्त्र सीमा बल देश की रखवाली के साथ समाज के उत्थान एवं देश से बेरोजगारी एवं गरीबी को दूर भगाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कहा कि भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी के रहते नेपाल के रास्ते कोई कोई भी आतंकी बॉर्डर के अंदर नहीं घुस सकता है। कुछ दिन पहले नेपाल में माओवादियों की पराकाष्ठा थी, लेकिन भारत को इसकी तनिक सी आंच भी नहीं आई। नेपाल का कोई माओवादी भारत के किसी भी सीमावर्ती गांव में आकर आपराधिक कार्य करने की हिम्मत नहीं कर सका। सदर विधायक श्यामधनी राही ने कहा कि जिन महिलाओं को एसएसबी द्वारा रोजगार से जुडने के लिए सिलाई मशीन वितरित किया गया है। वह अपने बेहतर भविष्य की नींव रखने जा रही है।
विज्ञापन

कमांडेंट जनार्दन प्रसाद ने कहा कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है कि आमजन को स्वरोजगार अपनाएं बेरोजगारी हटाएं के प्रति प्रेरित किया जाए। इसी के तहत अलीगढ़वा क्षेत्र के 22 महिलाओं को सिलाई व कढ़ाई का प्रशिक्षण देकर रोजगार से जुड़ने के लिए उन्हें निशुल्क सिलाई मशीन का वितरण किया गया एवं 30 किसानों को मशरूम की खेती का प्रशिक्षण देकर उन्हें पुरस्कृत भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में खेल के दौरान विजयी प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत किया गया। जिसमें लंबीकूद व 100 मीटर दौड़ के लिए पूर्व माध्यमिक विद्यालय बूड़ा की छात्रा लक्ष्मी कन्नौजिया को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर उत्साहवर्धन किया गया। इस दौरान बीईओ गोपाल मिश्रा, प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. प्रशांत अस्थाना, भाजपा नेत्री राजकुमारी पांडेय, ओमप्रकाश यादव, मुक्ति नारायण पांडेय, विशंभर पांडेय, बीडीओ बर्डपुर संजय कुमार श्रीवास्तव, एसओ मोहाना आलोक कुमार श्रीवास्तव, चौकी प्रभारी बर्डपुर नत्थू प्रसाद, एसएओ एसएसबी नीरज, एरिया ऑफिसर एसएच मंजीत राजा, डिप्टी कमांडेंट, ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के डायरेक्टर, केएन गुप्ता, डॉ. प्रशांत अस्थाना, रमेश कुमार, रिंकू पाल, शिवकुमार मोदनवाल, अनीता पांडेय, देवेश श्रीवास्तव, जुबेर अहमद, भगवान प्रसाद चौधरी, कलीमुल्लाह, महेश कुमार, शैलेंद्र मिश्रा और संजय मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed