{"_id":"5b86dc0142c792462d134edd","slug":"141535564801-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा छोड़ शिवपाल यादव के साथ आए मलिक कमाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा छोड़ शिवपाल यादव के साथ आए मलिक कमाल
siddharthnagar
Updated Wed, 29 Aug 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल यादव के कंधे पर हाथ रख्रकर खड़े मलिक कमाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। समाजवादी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में शामिल रहे डुमरियागंज के पूर्व विधायक मलिक कमाल यूसुफ बसपा छोड़ शिवपाल यादव के साथ हो गए हैं। मंत्री रह चुके यूसुफ सपा में रहते हुए शिवपाल यादव के काफी करीब थे। पिछले विधानसभा चुनाव से पूर्व पार्टी में विवाद छिड़ने पर उन्होंने बसपा का दामन थाम लिया। अब वह पुरानी दोस्ती को तरजीह देते हुए शिवपाल के नवगठित समाजवादी सेक्युलर मोर्चा में शामिल हो गए हैं।
कमाल ने फेसबुक पर शिवपाल यादव के साथ अपनी तस्वीर शेयर की है। इस संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि वह शिवपाल के साथ हैं। कमाल सपा मुखिया अखिलेश यादव पर हमलावर दिखे। कहा कि अखिलेश की राजनीति समाजवादी पार्टी पर टिकी है, जबकि इस पार्टी को बनाने में शिवपाल ने कड़ी मेहनत की थी। उन्होंने कहा कि सपा में आज पुराने नेताओं को महत्व नहीं दिया जा रहा है। इसी वजह से वह सपा छोड़कर बसपा में शामिल हो गए थे। अब वह एक बार फिर अपने पुराने साथी शिवपाल के साथ आ गए हैं। पूर्व विधायक ने कहा कि वह जल्द ही डुमरियागंज आकर कार्यकर्ताओं व समर्थकों के साथ बैठक करेंगे और आगे की रणनीति बनाएंगे। शिवपाल की पार्टी में शामिल होने के मौके पर कमाल के साथ उनके बड़े बेटे इरफान मलिक भी थे।