{"_id":"5aa957854f1c1bc1758b576a","slug":"141521047429-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से फिर शुरू होगी एसएनसीयू ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से फिर शुरू होगी एसएनसीयू
siddharthnagar
Updated Wed, 14 Mar 2018 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। शॉर्ट सर्किट से लगी आग के बाद बंद हुए कंगारू मदर केयर यूनिट(केएमसीयू) और सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) वार्ड में विद्युत वायरिंग की मरम्मत का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। गुरुवार से इन वार्डों के चालू होने की उम्मीद है।
केएमसीयू वार्ड में सोमवार की देर रात शॉर्ट सर्किट से आग लग गई थी। तब केएमसीयू व एसएनसीयू में सात मासूम भर्ती थे। तारों के धुएं से होने वाले दुष्प्रभाव के मद्देनजर पांच बच्चों को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। हादसे के बाद से ही इस वार्डों में बिजली आपूर्ति बंद है। वायरिंग को नए सिरे से दुरुस्त करने का काम चल रहा है। लिहाजा बच्चों की भर्ती भी रोक दी गई थी।
दो दिनों की मशक्कत के बाद बुधवार की देर शाम तक मरम्मत का काम लगभग पूरा हो चुका था। सीएमएस डॉ.रोचस्मति पांडेय के मुताबिक वायरिंग नए सिरे से कराई गई है। दोनों वार्डों को गुरुवार से शुरू कर दिया जाएगा। अग्रि सुरक्षा के लिए भी इंतजाम किए गए हैं।