{"_id":"59fdf1754f1c1bd7538bb3c6","slug":"141509814645-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसका में खुला नामांकन का खाता, अन्य में शून्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उसका में खुला नामांकन का खाता, अन्य में शून्य
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। नगर निकाय चुनाव में नामांकन केे पहले दिन पर शनिवार का असर भरपूर दिखा। सिर्फ एक उम्मीदवार ने ही नामांकन पत्र जमा किया। जबकि कुल 258 फार्म खरीदे गए। इसमें 23 नामांकन फार्म अध्यक्ष पद के लिए और 235 सदस्य पद के हैं। डुमरियागंज में अध्यक्ष पद के लिए सर्वाधिक 13 पर्चों की बिक्री हुई।
नामांकन प्रक्रिया को लेकर तहसीलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। पूरी प्रक्रिया की प्रशासन ने वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई। जिले की छह निकायों में तीसरे चरण में 29 नवंबर को होने वाले मतदान के लिए तहसीलों में सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। अध्यक्ष व सभासद पद पर नामांकन के लिए अलग-अलग काउंटर बनाए गए थे। सदर तहसील में सिद्धार्थनगर नगर पालिका व उसका बाजार नगर पंचायत के लिए नामांकन हुआ। पहले दिन सदर में किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन में रुचि नहीं दिखाई। डॉ.जावेद आलम ने अध्यक्ष पद के लिए दो पर्चे खरीदे। वहीं, उसका बाजार में अध्यक्ष पद के लिए प्रमिला अग्रहरि व बिंदकली देवी ने दो-दो सेट में फार्म खरीदा। इसमें प्रमिला ने निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में नामांकन किया।
सुरक्षा के मद्देनजर एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार, सीओ दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में कई थानों की फोर्स डटी रही। शोहरतगढ़ तहसील में बढनी व शोहरतगढ़ नगर पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया एसडीएम सत्यप्रकाश सिंह व एम.जुबेर बेग की देख-रेख में कराया गया। अध्यक्ष पद के लिए सपा से केशरी प्रसाद, डिंपल, इजहार हुसैन व फूलचंद गुप्ता ने फार्म खरीदा।एडीएम प्रमोद शंकर शुक्ल ने नामांकन प्रक्रिया का जायजा लिया। निष्पक्ष चुनाव के लिए दिशा-निर्देश दिया। सुरक्षा की कमान सीओ शिव सिंह के नेतृत्व में थी।
विज्ञापन
वार्ड नं. एक व छह में नहीं बिका पर्चा
डुमरियागंज। नामांकन के पहले दिन कोई नामांकन नहीं हुआ। वार्ड नंबर एक और 6 में किसी भी उम्मीदवार ने पर्चा नहीं खरीदा। जबकि अन्य वार्डों में एक के बाद एक पर्चे बिकते रहे। शनिवार की शाम तीन बजे तक नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए अजय यादव ने 3, सुनील अग्रहरि, अतीकुर्रहमान व रियाज ने 2-2 तो वहीं माधुरी, रमेश कुमार, अशोक कुमार और रामनाथ यादव ने 1-1 सेट पर्चे सहित कुल 13 सेट पर्चा बिका। सभासद के लिए सबसे अधिक पर्चा वार्ड नंबर 13 और दो में 9-9 सेट बिका। वार्ड नंबर 14 में 8, वार्ड नंबर 8, 10 व 12 मेें 7-7, वार्ड नंबर 16 में 5, वार्ड नंबर 15 व 4 में 4-4, वार्ड नंबर 5, 7, 9 व 17 में 3-3, वार्ड नंबर 3 में 2 के साथ, वार्ड नंबर 11 में एक सेट पर्चा खरीदा गया।
नामांकन का विवरण :
सदर नगर पालिका :
अध्यक्ष: नामांकन शून्य, पर्चे बिके दो।
सभासद: नामांकन शून्य, पर्चे बिके 33।
बांसी नगर पालिका :
अध्यक्ष: नामांकन शून्य, पर्चे बिके शून्य।
सभासद: नामांकन शून्य, पर्चे बिके 39।
उसका बाजार नगर पंचायत :
अध्यक्ष: नामांकन एक, पर्चे बिके चार ।
सभासद: नामांकन शून्य, पर्चे बिके 23।
डुमरियागंज नगर पंचायत :
अध्यक्ष: नामांकन शून्य, पर्चे बिके 13 ।
सभासद: नामांकन शून्य, पर्चे बिके 110 ।
शोहरतगढ़ नगर पंचायत :
अध्यक्ष: नामांकन शून्य, पर्चे बिके चार।
सभासद: नामांकन शून्य, पर्चे बिके 27।
बढ़नी नगर पंचायत :

सभासद: नामांकन शून्य, पर्चे बिके तीन।