फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   14 teams formed for health checkup of flood victims

बाढ़ पीड़ितों की सेहत जांच के लिए 14 टीम गठित

Mon, 23 Aug 2021 10:17 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 10:17 PM IST
विज्ञापन
14 teams formed for health checkup of flood victims
बाढ़ पीड़ितों की सेहत जांच के लिए 14 टीम गठित
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। जिले के बाढ़ प्रभावित गांवों में ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधा देने के लिए 14 टीमों का गठन किया गया है। आवश्यकतानुसार प्रतिदिन टीमें गांवों में पहुंचकर रोगियों की जांच और उपचार करेंगी। टीम में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को शामिल किया गया है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि जोगिया ब्लॉक में दो टीम गठित किया गया। एक में चिकित्सक डॉ. अरुण प्रताप सिंह, फार्मासिस्ट शैलेंद्र कुमार भाष्कर, दो में डॉ. अंकित सिंह, पवन ओझा, एलटी अशोक मिश्रा, उसका बाजार ब्लॉक में भी दो टीम गठित है। इनमें चिकित्सक डॉ. बृजेश चंद्रा, फार्मासिस्ट डीपी श्रीवास्तव, डॉ. चंदन श्रीवास्तव, फार्मासिस्ट सीपी चौधरी, नौगढ़ ब्लॉक के लिए टीम में डॉ. अंबिका राय, फार्मासिस्ट पूनम, खुनियांव में डॉ. रजनीश पाठक, फार्मासिस्ट प्रदीप उपाध्याय शामिल हैं। इटवा ब्लॉक की टीम में चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार, फार्मासिस्ट रवि चौधरी, दूसरी टीम में डॉ. मेहताब आलम, विजय सिंह, तीसरी में डॉ. नासिर हुसेन, गणेश दुबे शामिल हैं।
विज्ञापन

भनवापुर में डॉ. वीके सिंह, वरुण कुमार साहनी, डुमरियागंज में डॉ. विकास चौधरी, घनश्याम, बांसी में डॉ. महेंद्र पटेल, अमित त्रिपाठी, शोहरतगढ़ में डॉ. पंकज, राजेश, बढ़नी में डॉ. आरके प्रसाद, सत्येंद्र चौरसिया शामिल किए गए हैं। सीएमओ ने बताया कि आवश्यकतानुसार टीमें बाढ़ग्रस्त गांवों में पहुंचकर ग्रामीणों के सेहत की जांच करेंगी और जरूरत पड़ने पर दवाएं उपलब्ध कराएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविर के पहले दिन सोमवार को 51 गांवों में टीमें पहुंचीं। जांच के बाद दवाएं उपलब्ध कराईं। जोगिया, उसका बाजार के सात-सात, नौगढ़ के चार, खुनियांव के तीन, इटवा के 12, भनवापुर, डुमरियागंज, बढ़नी में चार-चार, बांसी और शोहरतगढ़ में तीन-तीन गांव शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed