{"_id":"658323561991b94ced0eead6","slug":"14-schools-found-without-standards-centers-cut-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-10090-2023-12-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: मानकविहीन मिले 14 विद्यालय, काटे सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: मानकविहीन मिले 14 विद्यालय, काटे सेंटर
Wed, 20 Dec 2023 10:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 20 Dec 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 31 नए विद्यालयों को बनाया परीक्षा केंद्र
17 नहीं अब जिले में 114 परीक्षा केंद्र होंगे, आपत्तियों की सामने आई रिपोर्ट
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की ओर से आयोजित होने वाली हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा के लिए परीक्षा केंद्र बनाने की प्रक्रिया स्थानीय स्तर पर पूरी हो गई है। इसमें मानकविहीन मिलने पर 97 परीक्षा केंद्रों में 14 विद्यालयों को जांच कमेटी ने हटा दिया, जबकि 31 नए विद्यालयों को जोड़ते हुए 114 केंद्र बनाए जाने की रिपोर्ट भेज दी। परीक्षा केंद्रों पर की गई आपत्तियों की रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। अधिकारी 114 केंद्र तय मान रहे हैं।
यूपी बोर्ड की परीक्षा 22 फरवरी से प्रस्तावित है। परीक्षा में 60365 बच्चे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में पंजीकृत हैं। बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारी पूरी हो चुकी है। जिले में सभी 208 विद्यालयों की ओर से केंद्र बनाए जाने के लिए आवेदन किया गया है। बोर्ड की ओर से लगभग 20 दिन पहले 97 परीक्षा केंद्रों की सूची जारी करके आपत्ति मांगी गई। इसमें कुल 92 आपत्ति आई थी। आपत्ति से जुड़ी जांच रिपोर्ट के मुताबिक जिले में नौ राजकीय, चार सहायता प्राप्त और एक वित्तविहीन विद्यालय में बाउंड्रीवाल, सीसी कैमरा और अन्य सुविधाएं ना होनेे के कारण विद्यालय के सेंटर को काट दिया गया है। वहीं, 52 आपत्तियों पर अधिक दूरी और अधिक बच्चों की संख्या होने की शिकायत हुई थी। जिसका निस्तारण करते हुए बच्चों को व्यवस्थित करने के लिए कुल 31 नए विद्यालयों को परीक्षा केंद्र बनाने की संस्तुति टीम ने की है। इसके साथ ही जिले में बोर्ड परीक्षा केंद्रों की संख्या 114 हो गई है। जो लगभग तय है। ऐसे में अधिक बच्चे और परीक्षा केंद्र के दूरी की समस्या हल हो जाएगी।
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक सोमारू प्रधान ने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण कर लिया गया। मानक के अनुरूप नहीं मिलने पर राजकीय सहायता प्राप्त और वित्तविहीन सहित 14 परीक्षा केंद्रों को बाहर कर दिया गया। उनकी संख्या पूरी करते हुए कुल 31 नये विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाने का निर्णय हुआ। जिसकी रिपोर्ट बोर्ड को भेज दी गई। अब जिले में 114 परीक्षा केंद्र हो गए हैं।