{"_id":"69d692cc70ce74311b06ee82","slug":"136-indian-trucks-fined-in-nepal-for-overloading-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-156318-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नेपाल में 136 भारतीय ट्रकों पर चालान, ओवरलोडिंग पर सख्ती से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नेपाल में 136 भारतीय ट्रकों पर चालान, ओवरलोडिंग पर सख्ती से मचा हड़कंप
Wed, 08 Apr 2026 11:09 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 08 Apr 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
खुनुवां बार्डर पर नेपाल जाने वाले ट्रेड के भारी मालवाहक वाहनों की लाइन। फाइल फोटो
खुनवां/ सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर ओवरलोड ट्रकों की आवाजाही को लेकर मंगलवार को बड़ी कार्रवाई की गई है। नेपाल के कपिलवस्तु जिले के तौलिहवा स्थित ट्रैफिक कार्यालय ने खुनुवां और बढ़नी बॉर्डर से गुजरे 136 भारतीय ट्रकों का चालान कर दिया। ओवरलोडिंग में पकड़े गए इन वाहनों से 500 से 2000 रुपये तक जुर्माना वसूला गया। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में ट्रकों पर कार्रवाई होने से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों और चालकों में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के मुताबिक, कानपुर, दिल्ली, हरियाणा और लखनऊ समेत विभिन्न शहरों से माल लदे ट्रक सिद्धार्थनगर जिले के खुनुवां और बढ़नी बॉर्डर के रास्ते नेपाल में प्रवेश करते हैं। नियमों के तहत सीमा पार करने से पहले वाहनों के कागजात और लोड की सघन जांच अनिवार्य है, लेकिन जमीनी स्तर पर इस व्यवस्था में ढील के संकेत मिल रहे हैं। नेपाल प्रशासन की कार्रवाई में खुनवा बॉर्डर से प्रवेश करने वाले 78 और कृष्णानगर बॉर्डर से गए 58 ट्रक को ओवरलोड पाए गए। इसके बाद सभी वाहनों पर नियमानुसार जुर्माना लगाया गया। नेपाल में एक साथ 136 ट्रकों पर हुई कार्रवाई ने सीमा पार निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
इस मामले में संभागीय परिवहन विभाग के प्रवर्तन की भूमिका को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। हालांकि विभाग की ओर से नियमित जांच का दावा किया जा रहा है। आरटीओ प्रवर्तन सुरेश मौर्य ने बताया कि प्रवर्तन टीमें लगातार जांच कर रही हैं और ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई जारी है।