{"_id":"64ecdc96e5276b828e0c1d0f","slug":"1325-lakh-cheated-one-arrested-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-3765-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चेयरमैन के प्रतिनिधि से सीमेंट के नाम 13.25 लाख की ठगी,एक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चेयरमैन के प्रतिनिधि से सीमेंट के नाम 13.25 लाख की ठगी,एक गिरफ्तार
Mon, 28 Aug 2023 11:12 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 28 Aug 2023 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि ने की थी शिकायत
शोहरतगढ़ पुलिस और साइबर सेल की टीम की मदद से पकड़ा गया शातिर
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शोहरतगढ़ थाने की पुलिस ने एक कंपनी के सीमेंट कंपनी के नाम से फर्जी कंपनी बनाकर सीमेंट भेजने के नाम 13.25 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह के एक सदस्य को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के बाद उसे न्ययालय के समक्ष पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।
थानाध्यक्ष पंकज पांडेय ने बताता कि शोहरतगढ़ नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल एक फर्म चलाते हैं। इन्होंने 14 अगस्त को तहरीर देकर बताया कि उनके साथ 13.25 लाख की धोखाधड़ी हो गई है। कहा कि उन्हें सीमेंट की जररूत थी। एक एजेंट से बात हुई। एजेंट ने कहा कि अच्छे रेट में डालमिया सीमेंट लिमिटेड से सीमेंट मिल जाएगी। उसके बाद रवि अग्रवाल ने तीन बार में 13.35 लाख रुपये अपने खाते से कंपनी के एकाउंट में भेज दिए। किसी कारणवश सीमेंट की आवश्यकता नहीं होने पर इन्होंने रुपये की मांग की। लेकिन उसने कहा कि रकम वापस नहीं होगा। ढाई लाख और भेज दो तब सीमेंट भेज दिया जाएगा। मामले को संज्ञान में लेकर धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करके साइबर सेल के माध्यम पुलिस जांच में जुट गई। सोमवार को टीम को लोकेशन मिली कि उस गिरोह का एक सदस्य छतहरा के पास मौजूद है। मौके पर टीम पहुंची तो पुलिस देखकर भागने लगा। पुलिस उसे भागता हुआ देखकर घेरा बंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम चुन्ना कुमार पासवान निवासी वार्ड नंबर 12 गंगा प्रसाद थाना बरौनी जनपद बेगूसराय बिहार बताया है। पुलिस ने कार्रवाई करने के बाद जेल भेज दिया।
-- -
आरोपी की ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस ने केस दर्ज कर फर्म के मालिक रवि अग्रवाल को मोबाइल पर और पैसे भेजने के लिए संपर्क रखने के लिए कहा था। साइबर सेल के माध्यम से मोबाइल लोकेशन मिलने के बाद पुलिस टीम ने गिरोह के एक सदस्य तक पहुंचकर गिरफ्तार कर लिया है।