{"_id":"5cd070d0bdec2207226e9bd6","slug":"131557164240-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रैली निकाल मतदाताओं को किया जागरुक
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 57
अमर उजाला ब्यूरो
कपिलवस्तु। राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु द्वारा सोमवार को मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई। जागरूकता रैली को कुलपति प्रो. सुरेंद्र दुबे ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा निकाली गई इस रैली का उद्देश्य जिले के मतदाताओं में 12 तारीख को होने वाले मतदान के लिए जागरूकता पैदा करना था। रैली में मुख्य रूप से विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने आसपास के गांवों में जाकर मतदाताओं के बीच भारी संख्या में मतदान करने की अपील की। रैली में विश्वविद्यालय इकाई के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश प्रसाद, वाणिज्य विभागाध्यक्ष डॉ. दीपक बाबू, सहायक आचार्य शिवम शुक्ल, जयसिंह यादव, दुर्गा प्रसाद दीक्षित, मनीष श्रीवास्तव, अतुल रावत, गणेश उपाध्याय, मनोज मिश्र, अंगद तिवारी, सतीश, रविंद्र, अजय, अश्विनी आदि मौजूद रहे।
फोटो कैप्सन-06एसडीएन81पी- डुमरियागंज में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित अफरोज मलिक।
उठो चलो मतदान करो, लोकतंत्र की जान बनो का नारा गूंजा
जय हो फाउंडेशन की ओर से मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
अमर उजाला ब्यूरो
डुमरियागंज। लोकसभा के महापर्व में मतदाताओं की शत-प्रतिशत सहभागिता को लेकर सोमवार को नगर के इटवा रोड स्थित एक होटल में सामाजिक संस्था जय हो फाउंडेशन की ओर से जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसमें नगर क्षेत्र के बुद्धजीवी वर्ग के साथ ही दर्जनों मतदाता शामिल होकर मतदान का संकल्प लिया।
अध्यक्ष अफरोज मलिक ने कहा कि समाज में जाति और धर्म का प्रचार कर वोट मांगने वाला नेता कभी भी समाज के लोगों के लिए हित का काम नहीं कर सकता है। मतदान करते समय भ्रष्टाचार फैलाने वाले नेता को भी नजरअंदाज कर वोट करें। स्वामी विवेकानंद सेवा संस्थान के संस्थापक रमेश लाल श्रीवास्तव ने कहा कि सभी लोग अपने आसपास और मोहल्ले के लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करें जिससे देश में एक स्वच्छ छवि की सरकार बनाने में सभी की सहभागिता हो। इस दौरान लोगों ने वोट है ताकत, उठो चलो मतदान करो, लोकतंत्र की जान बनो और वोट करें, देश गढ़ें के अलावा लोकतंत्र की क्या पहचान, जागरूक मतदाता और निष्पक्ष मतदान आदि का नारा लगाकर मतदान के प्रति लोगों को जागरूक किया। इस दौरान परवेज अहमद, डॉ. एबी मलिक, वहीद अहमद, शाकिर मलिक, नौशाद अहमद, अख्तर आदि मौजूद रहे।