फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   take oth to fulfill dr aambedkers dream

डॉ. आंबेडकर के सपनों को साकार करने का लिया संकल्प

Wed, 21 Nov 2018 10:55 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Wed, 21 Nov 2018 10:55 PM IST
विज्ञापन
take oth to fulfill dr aambedkers dream
बुढ़ऊ में आयोजित आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ कार्यक्रम को सम्बोधित करतीं सांसद सावित्री बाई फूले। - फोटो : अमर उजाला
डुमरियागंज। अखिल भारतीय अनुसूचित जाति/जनजाति कल्याण एसोसिएशन की ओर से बुधवार को भनवापुर ब्लॉक क्षेत्र के बुढ़ऊ में आरक्षण बचाओ, संविधान बचाओ को लेकर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य शारदा प्रसाद चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस बीच डॉ. बाबा साहब भीमराव रामजी आंबेडकर के बताए हुए मार्गों चलने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पुनीत कुमार गौतम व संचालन शिक्षक संत कुमार ने किया।
विज्ञापन


बहराइच की सांसद सावित्री बाई फुले ने कहा कि समानता, आरक्षण, संरक्षण को मूर्तरूप देने का काम डॉ. भीमराव आंबेडकर ने संविधान की रचना करके दिया है। उनके सपनों को साकार करने के लिए सामूहिक रूप से संकल्प लेकर कार्य करने की जरूरत है। कहा कि प्रमोशन में आरक्षण के लिए संवैधानिक रूप से हर संभव संघर्ष किया जाएगा। विशिष्ट अतिथि अछैवर कन्नौजिया ने कहा कि एससी/एसटी को महात्मा गांधी व डॉ. आंबेडकर के पूना पैक्ट के समझौता का प्रतिफल है। इसे हम सब कत्तई समाप्त नहीं होने देेंगे। कार्यक्रम को संत कुमार, शिवचंद्र भारती, सुधीर कुमर, श्रीराम, पुनीत कुमार गौतम, सोमई प्रसाद, विशंबर प्रसाद, डॉ. ओमप्रकाश आदि ने भी सम्बोधित किया। इस दौरान मनीराम बौद्ध, राम सवारे भारती, तुलसीराम मौर्य, प्रेमसागर बौद्ध, जयकिशोर गौतम, बालजी मौर्य, डॉ. राधेश्याम, मुनीराम, रामउजागिर, हरिश्चन्द्र, सिद्धू बौद्ध, रणजीत गौतम, नंदलाल गौतम, वासुदेव भारती, हरिश्चन्द्र, राजेन्द्र भारती, रामप्रसाद वरूण, सुभाष उर्फ टाइगर, अलगू प्रसाद, महेन्द्र बौद्ध, विजयपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed