फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   दो दिन जिले में रहेगी बिजली की किल्लत

दो दिन जिले में रहेगी बिजली की किल्लत

Fri, 31 Aug 2018 11:47 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 31 Aug 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
दो दिन जिले में रहेगी बिजली की किल्लत
electricity
सिद्धार्थनगर। बस्ती जिले में सरयू नदी के नौरहनी घाट के पास स्थित 220 केवीए की आपूर्ति देने वाला जेब्रा कंडक्टर टूट गया। इससे सिद्धार्थनगर समेत पूरे मंडल में बिजली संकट की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसे देखते हुए विभाग ने आगामी तीन दिनों तक बिजली की कटौती का निर्णय लिया है। इसके तहत शहरी क्षेत्रों में 20 और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे सप्लाई मिल सकेगी। पहले यह 24 घंटे और 18 घंटे थी।
विज्ञापन


बिजली निगम के अधिशासी अभियंता पीएन प्रसाद के मुताबिक उच्च स्तर से प्राप्त निर्देशानुसार रविवार तक जिले के शहरी क्षेत्रों में 20 घंटे आपूर्ति व ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे आपूर्ति देने का निर्णय लिया है। यह कटौती सरयू नदी के नौरहनी घाट के पास जेब्रा कंडक्टर टूटने के कारण की गई है। समस्या दूर होने के बाद पूर्व की भांति उपभोक्ताओं को आपूर्ति मिलने लगेगी। वहीं कंडक्टर टूटने की जानकारी होते ही मौके पर एनडीआरएफ यानी राष्ट्रीय आपदा बचाव बल की टीम के साथ बिजली निगम की तकनीकी टीम भी पहुंच गई है। टीम इसे व्यवस्थित करने में जुटी है।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed