{"_id":"5b60a0984f1c1bb35d8b681c","slug":"131533059224-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लंबे समय से गैरहाजिर हैं शिक्षिका, शिक्षामित्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लंबे समय से गैरहाजिर हैं शिक्षिका, शिक्षामित्र
siddharthnagar
Updated Wed, 01 Aug 2018 12:02 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। लोटन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय करमैनी के निरीक्षण में बीएसए को ग्रामीणों ने एक शिक्षिका, शिक्षामित्र की लंबे समय से अनुपस्थित रहने की शिकायत की। इसके लिए वीडियो क्लीप व सीडी भी प्रस्तुति किया। गंभीरता से लेते हुए बीएसए ने दोनों का वेतन अवरुद्ध करते हुए त्रिस्तरीय कमेटी का गठन कर जांच के निर्देश दिए हैं।
सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी राम सिंह ने लोटन ब्लॉक के करमैनी का निरीक्षण किया थ्ाा। जांच के समय कोई भी उपस्थित नहीं मिला। सहायक अध्यापक मोरिस रानी तैनाती वाले तिथि के बाद से ही विद्यालय नहीं आई हैं। शिक्षामित्र कुसुम नंदिनी अप्रैल 2017 से गैरहाजिर चल रही हैं। विद्यालय का प्रभार प्राथमिक विद्यालय धरमौली के महेंद्र पांडेय के पास है। मिड डे मील बनते नहीं मिला। ड्रेस व बैग का वितरण भी नहीं हो पाया है। मोरिस रानी व शिक्षा मित्र कुसुम के बारे में पंजिका पर भी अनुपस्थित न लिखे जाने पर प्रभारी प्रधानाध्यापक की भूमिका संदिग्ध पाई गई। प्रबंध समिति के अध्यक्ष व ग्रामीणों ने वीडियो व सीडी भी प्रस्तुत किया। बीएसए ने दोनों का वेतन, मानदेय अवरुद्ध करते हुए पूरे प्रकरण की जांच के लिए त्रिस्तरीय कमेटी गठित की है। कमेटी में सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी की अध्यक्षता में खंड शिक्षा अधिकारी डुमरियागंज व नौगढ़ को बतौर सदस्य शामिल किया है। रिपोर्ट एक सप्ताह भीतर प्रस्तुत करने का निर्देश दिया है।