{"_id":"5b5df61f4f1c1bed5e8b5f3d","slug":"131532884511-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"2.82 लाख बच्चों के बनाए जाएंगे स्वास्थ्य कार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
2.82 लाख बच्चों के बनाए जाएंगे स्वास्थ्य कार्ड
siddharthnagar
Updated Sun, 29 Jul 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
student
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत जिले के 2 लाख 82 हजार बच्चों के स्वास्थ्य कार्ड बनाए जाएंगे। उसमें वजन, लंबाई व ब्लड ग्रुप का भी उल्लेख रहेगा। स्कूलों में प्रथम उपचार के लिए मेकिडल किट भी मुहैया कराने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित जिले के 1924 प्राथमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 2 लाख 20 हजार 325, जबकि 743 पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत 60 हजार 892 बच्चों का आकस्मिक सेहत बिगड़ने पर अस्पताल ले जाने से पहले स्कूलों में ही प्राथमिक उपचार कराने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत बच्चों का स्वास्थ्य कार्ड भी बनाए जाएंगे। कार्ड में नाम, पता के अलावा उनकी लंबाई, रक्त समूह व वजन आदि का उल्लेख है। प्राथमिक मेडिकल किट भी उपलब्ध रहेगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा सुरेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि इस दिशा में प्रयास शुरू कर दिया गया है।
छात्राओं को मिलेगी सैनेटरी पैड
प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को माहवारी के समय स्वच्छता एवं साफ-सफाई के लिए सैनेटरी पैड नियमित रूप से उपलब्ध कराए जाएंगे। उनका तिथिवार रजिस्टर में अंकन भी होगा। पैड के सुरक्षित निस्तारण के लिए विद्यालय में इंसीनेटर की व्यवस्था भी सुनिश्चित होगी।
विज्ञापन
किट में उपलब्ध सामग्री
बुखार, सिर दर्द, पेट दर्द, गैस की दवाएं, जलने, कटने का मरहम, ओआरएस पैकेट, डेटॉल साबुन, सेवलॉन, दस्ताने, थर्मामीटर, मरहम पट्टी, रूई, केप बैंडेज, चिपकाने वाली टेप, कैंची, पेन रिलीवर, ब्लेड, गर्म पानी की बोतल, त्रिकोणीय बैंडेज आदि सामग्री शामिल हैं।
राज्य परियोजना निदेशक सर्व शिक्षा अभियान की ओर से पत्र मिलने के बाद परिषदीय स्कूलों, कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों में चिकित्सा किट एवं स्वास्थ्य देखभाल के लिए मिले निर्देश का अनुपालन के लिए जिला समन्वयक को निर्देश दिए गए हैं। किट उपलब्धता के लिए सभी बीईओ को संबंधित स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारियों से मिलकर उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। -राम सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी