{"_id":"597cba914f1c1b913e8b4950","slug":"131501346449-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जेई-एईएस प्रभावित गांवों की सफाई का रखें ध्यान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जेई-एईएस प्रभावित गांवों की सफाई का रखें ध्यान
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज (सिद्धार्थनगर)। भनवापुर ब्लॉक के नए एडीओ पंचायत के रूप में पदभार संभालते ही लाले प्रसाद ने सफाई कर्मियों के साथ बैठक की। शनिवार को बीडीओ की मौजूदगी में सफाई कर्मियों की बैठक बुलाकर उन्हें कार्य के प्रति ईमानदारी बरतने के साथ ही मोबाइल फोन हमेशा ऑन रखने का निर्देश दिया।
बैठक में बीडीओ सुशील कुमार अग्रहरि ने कहा कि जेई-एईएस प्रभावित ग्राम पंचायतों की साफ-सफाई को लेकर सफाई कर्मचारी गंभीर रहें। अन्य गांव व सार्वजनिक जगहों की भी साफ-सफाई बेहतर ढंग से होनी चाहिए। गांव में सफाई व्यवस्था में गड़बड़ी की शिकायत पर संबंधित सफाई कर्मचारी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एडीओ पंचायत लाले ने कहा कि सफाई कर्मचारी प्रत्येक माह के 25 तारीख तक अपना पे-रोल कार्यालय में लाकर जमा कर दें, जिससे उनका समय से भुगतान करवाया जा सके। इसके अलावा सभी सफाई कर्मचारी अपना मोबाइल फोन हमेशा ऑन रखें, जिससे उनसे संपर्क करने के साथ ही शासन के निर्देशों को अवगत करवाया जा सके।
इस दौरान सफाई कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ब्रह्मदेव पांडेय, प्रेमसागर, सुखदेव, कृष किशोर, रामफेर, गोजई प्रसाद, कुसुम देवी, सुंदरी, साजिदा, बलराम, नरेंद्र कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।