{"_id":"597b70884f1c1b47418b45e4","slug":"131501261960-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो महिलाओं समेत तीन को सांप ने डसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो महिलाओं समेत तीन को सांप ने डसा
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। उसका व चिल्हिया थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में शुक्रवार को दो महिला व बालक समेत तीन लोगों को सांप ने डस लिया। तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां किशोर की हालत गंभीर बनी हुई है।
उसका बाजार क्षेत्र के हड़वाघाट गांव निवासी भानमति (60) पत्नी बैजनाथ घर की सफाई कर रही थी, तभी उन्हे सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। इसी तरह क्षेत्र के विशुनर शाजिदा (30) पत्नी अब्दुल अलीम कहीं गई थीं, इसी दौरान उन्हें सांप ने डस लिया। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया है। बता दें कि इसी गांव के 10 वर्षीय रंजीत की गुरुवार को सांप डसने से इलाज के दौरान जिला अस्पताल में मौत हो गई थी। चिल्हिया क्षेत्र के चिल्हिया गांव में सुबह आरिफ (16) पुत्र मो. खलील दोपहर में चौराहे की ओर गया था, जहां उसे सांप ने डस लिया। परिजनों ने उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां बालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।