{"_id":"591b303c4f1c1bfc71f231e5","slug":"13-matters-solved-out-of-102","type":"story","status":"publish","title_hn":"102 मामलों में केवल 13 का निस्तारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
102 मामलों में केवल 13 का निस्तारण
siddharthnagar
Updated Tue, 16 May 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
समस्या
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। स्थानीय तहसील सभागार में मंगलवार को डीएम की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर राजस्व, विकास, शिक्षा, पूर्ति व अन्य विभागों के शिकायतों की सुनवाई डीएम कुणाल सिल्कू व एसडीएम डॉ. महेंद्र कुमार और पुलिस विभाग से संबंधित प्रार्थना पत्रों की सुनवाई एसपी सत्येंद्र कुमार ने की।
डीएम ने तहसील दिवस में उपस्थित अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गरीबों, असहायों को उचित व त्वरित न्याय दिलाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। सरकार इसे लेकर बेहद गंभीर है। किसी भी पीड़ित व्यक्ति को उचित न्याय दिलाना हम सब की नैतिक जिम्मेदारी है। नलकूप, जल निगम, ड्रेनेज खंड एवं सिंचाई निर्माण खंड के एक्सईएन को संयुक्त रूप से निर्देश देते हुए डीएम ने कहा कि गर्मी के मौसम में पानी का जल स्तर नीचे चले जाने की आशंका को देखते हुए सभी अधिकारी अपने दायित्वों के प्रति सतर्क होकर जल संकट से जिले को मुक्त रखने की कोशिश करें। तहसील दिवस में कुल 102 प्रार्थना पत्र प्रस्तुत हुए जिसमें राजस्व के 21, पुलिस विभाग से संबंधित 22, विकास से संबंधित 24, पूर्ति के चार, शिक्षा के तीन, लोक निर्माण विभाग का एक, जिला कार्यक्रम का एक, चकबंदी के छह, विद्युत के 12, समाज कल्याण का एक, सिंचाई के पांच, वन विभाग का एक और ड्रेनेज खंड का एक मामला प्रस्तुत हुआ। इसमें राजस्व के 11, पूर्ति के एक, विकास के एक समेत कुल 13 प्रार्थना पत्रों का निस्तारण डीएम ने मौके पर ही कर दिया। उन्होंने तहसील दिवस में अवशेष शिकायती प्रार्थना पत्रों को तीन दिन में निस्तारित करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया। इस मौके पर सीएमओ डॉ. राजेंद्र कपूर, पीडी डीपी सिंह, डीडीओ सुदामा प्रसाद, एसओसी ओम प्रकाश अंजोर, बीएसए अरविंद पाठक, डीपीआरओ बीडी पाडेय, डीएसओ देवमणि मिश्रा, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडेय, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. फणीश सिंह आदि मौजूद रहे।
सदर में छह, शोहरतगढ़ में नौ मामले निपटे
सिद्धार्थनगर। सदर तहसील में मंगलवार को एसडीएम विनीत कुमार उपाध्याय की अध्यक्षता में तहसील दिवस का आयोजन किया गया। कुल सामने आए 51 मामलों में से छह का निस्तारण मौके पर ही कर दिया गया। राजस्व के 16 मामले, पुलिस के 10, विकास के छह व अन्य विभागों से जुड़े 19 अन्य मामले पेश हुए। इसमें से विकास से जुड़े सभी छह मामलों का निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष मामलों को निस्तारित करने के लिए संबंधित विभागों को सौंप दिया गया। तहसीलदार मदनमोहन वर्मा, एसओ सदर शिवाकांत मिश्रा आदि मौजूद रहे। वहीं, शोहरतगढ़ तहसील सभागार में एसडीएम अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में आयोजित तहसील दिवस में कुल 31 मामले आए। इसमें सिर्फ नौ मामले का ही मौके पर निस्तारण किया गया। राजस्व के 23, पुलिस के तीन व अन्य पांच समेत कुल 31 मामले आए। इसमें आठ राजस्व व एक विकास के मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया गया। शेष लंबित मामलों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधिकारी व कर्मचारियों को निर्देशित किया गया। इस दौरान तहसीलदार मंजूर अहमद, सीओ जटाशंकर राव, बीडीओ संजय कुमार नायक, ईओ विकास आनंद, एसआई बृजवासीराम सहानी, मंडी समिति सचिव रामजी यादव, ओमप्रकाश गिरी, धनेश्वरीलाल आदि मौजूद रहे।