फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   125 teams of police active, monitoring every activity

पुलिस की 125 टीमें सक्रिय, हर गतिविधि पर नजर

Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:53 PM IST
विज्ञापन
125 teams of police active, monitoring every activity
पुलिस की 125 टीमें सक्रिय, हर गतिविधि पर नजर
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव के बाद कानून व्यवस्था को कायम रखने के लिए अधिकारी
सिद्धार्थनगर। विधानसभा चुनाव के मतदान के बाद कानून व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस अलर्ट हो गई है। चुनावी रंजिश में किसी भी प्रकार का विवाद न होने पाए, इसके मद्देनजर महकमा पहले से अधिक चौकन्ना हो गया है। थाने की पुलिस के अलावा 125 स्पेशल टीमें गठित की गई हैं, जो क्षेत्र में होने वाली हर प्रकार की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है। कानून व्यवस्था बिगड़ने की स्थिति में वह त्वरित कार्रवाई करेगी।
कुछ स्थानों पर चुनाव से पहले मारपीट और बवाल की स्थिति उत्पन्न हुई है। इसमें शोहरतगढ़ और डुमरियागंज में प्रशासन को सख्ती दिखानी पड़ी। अब मतदान के बाद कहीं विवाद न हो, इसके मद्देनजर पुलिस अलर्ट है। विवाद से निपटने के लिए पुलिस की 125 स्पेशल टीमें लगा दी गई हैं। उनका क्षेत्र भी बांटा गया है, जो क्षेत्र के संवेदनशील लोगों की गतिविधियों पर नजर रख रहे हैं। अगर कोई विवाद करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन

इस संबंध में एएसपी सुरेश चंद रावत ने बताया कि कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए थानाध्यक्षों को निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही पुलिस की 125 स्पेशल टीमें लगाई गई हैं, जो क्षेत्र का भ्रमण कर रही हैं। कानून को हाथ में लेने वालों पर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed