{"_id":"60c4f6768ebc3effbe1d6aaf","slug":"125-crore-for-flood-fighting-siddharthnagar-news-gkp397881318","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, बचाव के लिए होगा काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाढ़ से मिलेगी मुक्ति, बचाव के लिए होगा काम
विज्ञापन

125 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत, बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद द्विवेदी ने दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। विधानसभा क्षेत्र इटवा में स्थित बांधों में गैप, रेगुलेटर व ठोकर आदि के लिए सरकार की ओर से 125 करोड़ से अधिक लागत की परियोजनाएं स्वीकृत की गईं हैं। इससे क्षेत्र के लोगों की बाढ़ से सुरक्षा होगी। क्षेत्र के विकास और खुशहाली के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। ये बातें शनिवार को इटवा स्थित डाक बंगले में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री डॉ. सतीशचंद द्विवेदी ने कहीं।
उन्होंने कहा कि शाहपुर-भोजपुर बांध में कई स्थानों पर गैप के कारण विधानसभा क्षेत्र इटवा के दर्जनों गांव बाढ़ की विभीषका झेलने को विवश हैं। प्रदेश की सरकार की पहल पर केंद्र की मोदी सरकार ने 74 करोड़ की परियोजना को स्वीकृति दे दी है। अब राप्ती नदी के तट पर बसे गागापुर गांव की स्थायी सुरक्षा के साथ-साथ शाहपुर-भोजपुर बांध के सभी 16 स्थानों के गैप भरे जाने से राप्ती नदी के किनारे बसे सभी गांवों की बाढ़ से सुरक्षा हो सकेगी।
इसी प्रकार असनहरा-उतरौला मार्ग पर बने पुल के एप्रोच मार्ग के निर्माण तथा पुल के बाएं और दाएं दोनों तरफ नदी की कटान से पुल और क्षेत्र के गांवों को बचाने के उद्देश्य से पक्के ठोकरों के निर्माण के लिए प्रदेश की सरकार ने 40 करोड़ 55 लाख 23 हजार की परियोजना भी शुरू की है। बेतनार में राप्ती नदी के किनारे 8 करोड़ 17 लाख से कटानरोधी कार्य, मदरहवा-अशोघवा बांध पर नवेल के अहिरनडीह पर 6 करोड़ 41 लाख की लागत से पक्के ठोकर का निर्माण कार्य। सोनौली नानकार में 8 करोड़ की लागत से लॉचिंग एप्रन और बोल्डर पिचिंग तथा लूप कटिंग का कार्य प्रगति पर है और कई कार्य सम्पन्न हो चुके हैं।