{"_id":"61f039456850b104e92303b1","slug":"124-more-people-found-corona-infected-in-the-district-siddharthnagar-news-gkp424915176","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 124 और लोग कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 124 और लोग कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में 124 और लोग कोरोना संक्रमित मिले
सिद्धार्थनगर। जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 124 और लोगों के कोरोना संक्रमित पाए जाने की पुष्टि हुई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट करा दिया। साथ ही इनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों के सैंपल, जांच के लिए भेज दिए।
दूसरी ओर पहले से संक्रमित 73 लोग स्वस्थ हो गए। जिले में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या कम होने के बजाय बढ़ रही है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में संक्रमित मिल रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, इटवा ब्लॉक क्षेत्र में 34 कोरोना संक्रमित पाए गए। बांसी ब्लॉक क्षेत्र में 15 कोरोना संक्रमित मिले। भनवापुर क्षेत्र में 15 संक्रमित पाए गए। जोगिया क्षेत्र में भी 15 संक्रमित मिले।
उसका ब्लॉक क्षेत्र के 10 संक्रमित पाए गए। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में नौ संक्रमित मिले। खुनियांव क्षेत्र में सात संक्रमित मिले। खेसरहा क्षेत्र में पांच संक्रमित पाए गए। डुमरियागंज क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। लोटन क्षेत्र में दो संक्रमित मिले। मिठवल क्षेत्र में तीन संक्रमित मिले। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। संक्रमण की पुष्टि के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को होम आइसोलेट करा दिया। डिप्टी सीएमओ डॉ. सौरभ चतुर्वेदी ने बताया कि 124 संक्रमित मिले हैं। उन्हें होम आइसोलेट करा दिया गया है। साथ ही उनके संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए।