{"_id":"5bc62080bdec22699d5ac321","slug":"121539711104-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी सरकार को 100 में 70 अंक दे गए राज्यपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी सरकार को 100 में 70 अंक दे गए राज्यपाल
siddharthnagar/नीरज मिश्र
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
राज्यपाल रामनाईक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। सिद्धार्थ विवि के दीक्षांत समारोह में शामिल होने आए राज्यपाल राम नाईक ने योगी सरकार को कानून व्यवस्था के मुद्दे पर 100 में 70 अंक दिए। कहा कि जब से प्रदेश में योगी की सरकार बनी है तब से संगठित अपराध कम हुए हैं। पूर्व की सपा सरकार का जिक्र करते हुए कहा कि वह सरकार भी मेरी थी, लेकिन तब अपराध ज्यादा थे। इस सरकार में लॉ एंड ऑर्डर पहले से काफी बेहतर हुआ है। इसे और बेहतर करने की जरूरत है।
राम मंदिर के मुद्दे पर राज्यपाल ने कहा कि मामला सुप्रीम कोर्ट में चल रहा है। कोर्ट का जो भी फैसला होगा सर्वमान्य होगा। इसलिए इस पर राजनीति नहीं की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि यूपी में विकास के रास्ते खुल गए है। फरवरी में हुई इनवेस्टर्स समिट ने रोजगार के नये आयाम विकसित किए हैं। प्रदेश में 4.28 लाख करोड़ के निवेश के प्रस्ताव आए हैं। इससे 40 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। यह भविष्य के लिए शुभ संकेत है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्किल इंडिया कार्यक्रम का जिक्र कर युवाओं को इससे जोड़ने की बात कही। कहा कि स्किल इंडिया ने युवाओं को स्वावलंबी बनाया है। युवाओं को रोजगार मिल रहे हैं।
‘अमर उजाला’ की खबर की रही चर्चा
‘सिद्धार्थ यूनिवर्सिटी की डिग्री नेपाल में मान्य नहीं’ शीर्षक से प्रकाशित खबर की चर्चा राज्यपाल तक जा पहुंची। यह खबर अमर उजाला के तीन अक्तूबर के अंक में प्रकाशित हुई थी। मीडिया के लोगों ने जब इस मुद्दे पर राज्यपाल से सवाल किया तो उन्होंने कहा कि अभी तक इस बात की जानकारी नहीं थी। अब संज्ञान में मामला आ गया है। इस बारे में नेपाल के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर पत्राचार किया जाएगा।