{"_id":"59a2f6664f1c1b6f178b4634","slug":"121503852134-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाद में निर्माणाधीन मकान को ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाद में निर्माणाधीन मकान को ढहाया
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बर्डपुर (सिद्धार्थनगर)। मोहाना थाना क्षेत्र के ग्राम उजी में रविवार की सुबह कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़िता ने पुलिस पर मिलीभगत कर मकान गिरवाने का आरोप लगाया है।
गांव निवासी फातिमा ने बताया कि उनके तीन बेटों आरिफ, खालिद, व शाहिद को सुबह छह बजे ही पुलिस थाने उठा ले गई। उसके बाद तकरीबन दस बजे ग्राम बसालतपुर निवासी अफजल, नजामुल्लाह, बबलू, फिरोज व सराजुद्दीन अपने अन्य साथियों के साथ उनके घर पहुंचे और निर्माणाधीन मकान को ध्वस्त कर दिया। उनके साथ पुलिस के लोग भी मौजूद थे, जो मकान गिराने के दौरान मूकदर्शक बने खड़े रहे। फातिमा ने बताया कि लोगों ने पहले घर में घुस कर मौजूद महिलाओं व परिवारीजनों को मारा-पीटा और घर में रखे सामानों की लूटपाट की। छह माह की गर्भवती शादिया को भी नहीं बख्शा और उसकी लात-घूंसों से पिटाई की जिसके बाद उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
इस संबंध में एसओ मोहाना सौदागर राय का कहना है कि पटीदारी का मामला है जिसमें कुछ लोगों ने निर्माणाधीन मकान गिरा दिया और महिलाओं के साथ मारपीट की है। पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, कार्रवाई की जा रही है।