{"_id":"5999bea04f1c1bab718b4606","slug":"121503248032-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्युत आपूर्ति ठप, लोगों ने किया चक्का जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्युत आपूर्ति ठप, लोगों ने किया चक्का जाम
Updated Sun, 20 Aug 2017 10:23 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोटन (सिद्धार्थनगर)। ब्लॉक क्षेत्र में नौ दिनों से विद्युत आपूर्ति ठप होने से नाराज उपभोक्ताओं ने रविवार शाम कस्बा बाजार की रोड जाम कर प्रदर्शन किया। विभाग के जेई लालजी राम त्रिपाठी को भी लोगों ने धरने में बैठाया। सप्लाई बहाली होने तक धरना को जारी रखने की चेतावनी दी।
जिला पंचायत सदस्य महेश प्रसाद कनौजिया ने कहा कि ब्लॉक क्षेत्र में नौ दिनों से विद्युत आपूर्ति नहीं है। लोगों के घरों के इन्वर्टर डिस्चार्ज हो गए हैं। बारिश व बाढ़ के समय लोग अंधेरे में रात गुजारने के लिए मजबूर हैं। प्रशासन व विभाग के अधिकारियों से कई बार कहा गया लेकिन कोई सुनवाई नहीं है। अधिकारियों की मनमानी से बिजली नहीं मिल रही है जिससे आम नागरिक पीड़ित हो चुके हैं। जबकि अन्य क्षेत्रों में सप्लाई दी जा रही है, लेकिन यहां जानबूझ कर बिजली नहीं दी जा रही है। जब तक विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की जाती, लोग चक्काजाम, धरना-प्रदर्शन करेंगे। एसओ लोटन अखिलानंद उपाध्याय ने धरनारत ग्रामीणों से वार्ता किया, मांग अधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन दिया, लेकिन सप्लाई आने तक लोग रोड पर रहने के लिए अड़े रहे।
इस दौरान ब्लॉक अध्यक्ष हियुवा अजय सिंह, बाबा केदारनाथ, विनय सिंह, केशव प्रसाद राजभर, सन्नी सिह, पंकज वर्मा, डॉ. फरीद सल्फी, सुनील सिंह, गुड्डू सिंह, अजय सिंह, राकेश जायसवाल, सूरज मोदनवाल, रामरेखा यादव, सुग्रीव शर्मा, रिंकू गौड़, उमेश सिंह, दिनेश मोदनवाल, अबरार अहमद आदि मौजूद रहे। इस संबंध में एक्सईएन विद्युत एसके ओझा ने कहा कि बाढ़ का पानी घटने के बाद लाइन की जांच कराई जाएगी। उसके बाद ही सप्लाई देना संभव है।