फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   सांसद ने अनुपस्थित अधिकारियों की मांगी सूची

सांसद ने अनुपस्थित अधिकारियों की मांगी सूची

Fri, 12 Oct 2018 11:01 PM IST
siddharthnagar
siddharthnagar Updated Fri, 12 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
सांसद ने अनुपस्थित अधिकारियों की मांगी सूची
क्षेत्र पंचायत की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
पथरा। मिठवल ब्लॉक के सभागार में शुक्रवार को ब्लॉक प्रमुख निशा चौधरी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई।  इस इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल ने ग्राम स्वरोजगार योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि लाभार्थी अगर योजना के तहत फार्म भरते है तो उसकी स्वीकृति होने के बाद धन मिल जाएगा। बैठक में समाज कल्याण विभाग, स्वास्थ विभाग के किसी भी कर्मचारी के न पहुंचने पर सांसद ने नाराजगी जताते हुए डीएम व सीएमओ से कार्रवाई करने की बात कही।
विज्ञापन


खंड विकास अधिकारी को निर्देश दिया कि बैठक में जितने भी विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित हैं, उनकी सूची बनाकर डीएम को दें जिससे उनका एक दिन का वेतन काटा जा सके। बैठक में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर दशरथ चौधरी ने शासन से पैसा न मिलने के कारण विकास कार्य में अड़चन की बात कही। इस पर सांसद ने ब्लॉक प्रमुख को आश्वासत किया कि मामले की जानकारी डीएम व सीडीओ को दी जाएगी और समस्या का समाधान कराया जाएगा। बैठक को डुमरियागंज विधायक प्रतिनिधि उमेश पांडे, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य, श्याम पाठक, राजेंद्र त्रिपाठी, विष्णु गिरी ने भी संबोधित किया। बैठक का संचालन आरईएस जेई ओम प्रकाश पाठक ने किया। इस दौरान जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र सिंह, बद्रीनाथ गुप्ता, अश्वनी कुमार पाठक, एडीओ पंचायत दिलीप कुमार, कृष्ण गोपाल पांडे, बालजी यादव, राजू साहनी, हरिओम पांडेय, बंटू सिंह, गुरु प्रसाद चौधरी,राम शंकर, पिंटू यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed