{"_id":"5b60a0874f1c1b913e8b4691","slug":"11533059207-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अल्ट्रासाउंड मशीन ख्रराब, मरीज परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अल्ट्रासाउंड मशीन ख्रराब, मरीज परेशान
siddharthnagar
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:55 PM IST
विज्ञापन
ultrasound
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। संयुक्त जिला चिकित्सालय में स्थापित अल्ट्रासाउंड कक्ष पिछले एक सप्ताह से बंद पड़ा है। हर मंगलवार व शुक्रवार को आने वाले मरीज बैरंग लौट रहे हैं। दूरदराज से आने वाले मरीजों का समय बर्बाद होने के साथ ही आर्थिक क्षति भी उठानी पड़ रही है।
एक सप्ताह से जिला अस्पताल में संचालित अल्ट्रासाउंड मशीन खराब पड़ी हुई है। ऐसे में कक्ष में ताला लगा हुआ है। हर मंगलवार व शुक्रवार को ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। जनपद के कोने-कोने से आने वाले मरीजों को निराश होकर वापस जाना पड़ रहा है। बगैर अल्ट्रासाउंड के इलाज की कार्रवाई आगे नहीं बढ़ पा रही है। इन दो दिनों में भारी भीड़ लगती है, पर सप्ताह भीतर इन दिनों में लगभग दो सौ मरीज वापस होकर घरों को लौट गए। सैकड़ों मरीज इमरजेंसी के कारण प्राइवेट अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर भारी भरकम रकम देने को विवश हुए।
भवानीगंज क्षेत्र से आए राम विलास का कहना था कि मशीन खराबी की सूचना न होने से किराया खर्च कर पहुंचे, पर निराश होना पड़ा। खेसरहा क्षेत्र से आईं विमला देवी ने बताया कि खराबी की जानकारी होती तो बरसात के मौसम में सांसत झेलकर नहीं आती। शहर क्षेत्र की राजेश्वरी का कहना था कि सरकारी सुविधा न मिलने के कारण वह प्राइवेट अस्पताल में अल्ट्रासाउंड कराने जा रही हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि अल्ट्रासाउंड मशीन ठीक कराने के लिए संबंधित को निर्देशित कर दिया गया है। जल्द ही ठीक हो जाएगा।