{"_id":"5ab7dadb4f1c1b8e778b79bf","slug":"11521998555-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार
siddharthnagar
Updated Mon, 26 Mar 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार कर प्रदर्शन करते प्रेरक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर/डुमरियागंज। निरक्षरों को साक्षर बनाने के लिए रविवार को आयोजित बुनियादी साक्षरता परीक्षा प्रेरकों के बहिष्कार की भेंट चढ़ गई। प्रेरक बकाया मानदेय न मिलने से नाराज है। वहीं भनवापुर और डुमरियागंज के प्रेरकों ने साक्षरता परीक्षा का बहिष्कार कर बीआरसी परिसर में प्रदर्शन भी किया। जिन केंद्रों पर परीक्षा हुई वहां भी चंद परीक्षार्थी पहुंचे।
साक्षर भारत मिशन के तहत शत-प्रतिशत साक्षरता लाने के लिए शिक्षा से वंचित व्यस्कों को प्रेरकों के माध्यम से साक्षर बनाने का प्रयास चल रहा है। इसके तहत रविवार को जिले के 999 केंद्रों पर बुनियादी साक्षरता परीक्षा आयोजित होनी थी। पिछले 26 माह से बकाया मानदेय का भुगतान न होने से क्षुब्ध प्रेरकों ने 19 मार्च को ही डीएम के माध्यम से ज्ञापन भेजकर परीक्षा के बहिष्कार की चेतावनी दी थी। बावजूद इसके मानदेय न मिलने से क्षुब्ध प्रेरकों ने रविवार को परीक्षा का बहिष्कार किया। हालांकि बहिष्कार के ऐलान के बावजूद कई केंद्रों पर परीक्षा संचालित हुई, मगर परीक्षार्थियों की संख्या काफी कम रही। अखिल भारतीय साक्षरता प्रेरक महासंघ के जिलाध्यक्ष राजन कुमार त्रिपाठी के नेतृत्व में प्रेरकों ने नजदीकी केंद्रों पर उपस्थित होकर विरोध-प्रदर्शन किया। इसमें मनोज द्विवेदी, विनीता गुप्ता, सतीश यादव, शशिकांत उपाध्याय, जगदेव मौर्य, रीना वर्मा आदि शामिल रहे।
वहीं डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार, ब्लॉक उपाध्यक्ष हरिशंकर अग्रहरि ने कहा कि सरकार की उदासीनता और विभागीय लापरवाही के कारण उन्हें बकाया मानदेय नहीं दिया गया है। भनवापुर में अध्यक्ष देवीशरण के नेतृत्व में प्रेरकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान राहुल अग्रहरि, आसिफ, फरजाना अंजुम, नीलम, दीपिका वरूण, शाहिद, फातिमा, अनुराग सिंह, मंजू देवी, राजेश श्रीवास्तव, रमेश, रामकुमार, सरिता देवी, संजय पांडेय, शशि श्रीवास्तव, उमेश, सीमा, सूर्यनरायण दुबे, अनीता सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, इस बाबत बीएसए मनीराम सिंह का कहना था कि 60 हजार नव साक्षरों को परीक्षा दिलाने का लक्ष्य था, लेकिन प्रेरकों के बहिष्कार का परीक्षा पर असर पड़ा है। रामनवमी के कारण भी परीक्षार्थी कम आए। सभी केंद्रों की रिपोर्ट बीईओ के माध्यम से मंगाई जा रही है।