{"_id":"5ab148214f1c1baf758b680c","slug":"11521567777-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वीपीएल केयर हॉस्पिटल का आयकर टीम ने किया सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वीपीएल केयर हॉस्पिटल का आयकर टीम ने किया सर्वे
siddharthnagar
Updated Tue, 20 Mar 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल संचालक से पूछताछ करती आयकर टीम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। बस्ती और फैजाबाद की आयकर टीम ने मंगलवार को नगर के बेलहिया स्थित विनोद प्रकाश लाइफ (वीपीएल) केयर हॉस्पिटल में सर्वे किया। टीम ने करीब सात घंटे तक आय से संबंधित दस्तावेज खंगाले। अधिकारी कई दस्तावेज अपने साथ ले गए हैं।
गोंडा परिक्षेत्र के अपर आयकर आयुक्त अमित निगम के नेतृत्व में 14 सदस्यीय टीम सुबह करीब 11 बजे बेलहिया स्थित अस्पताल पहुंची। टीम ने सबसे पहले रिसेप्शन व अन्य काउंटर पर मौजूद दस्तावेजों को कब्जे में लिया। इसके बाद सीधे चिकित्सक के कक्ष में पहुंची और अपने व परिवार के अन्य सदस्यों के नाम से खरीदी-बेची गई संपत्ति व निर्माण से जुड़े दस्तावेज मांगे। अस्पताल के आय-व्यय और कमाई के अन्य स्रोतों की जानकारी ली। टीम ने कंप्यूटर का डाटा भी खंगाला। टीम में शामिल एक सदस्य ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि चिकित्सक के आय से संबंधित शिकायत फैजबाद व लखनऊ कार्यालय तक कई बार हुई थी। इसके बाद सर्वे किया गया। जब्त किए गए दस्तावेजों की विस्तृत पड़ताल के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इस संबंध में अस्पताल संचालक डॉ. चंद्रेश उपाध्याय ने कहा कि आयकर टीम ने सर्वे किया है। अस्पताल से जुड़ी संपत्ति के दस्तावेज देखे। टीम किसी की शिकायत पर यहां आई थी। टीम कुछ दस्तावेज ले गई है। आगे भी जिन अभिलेखों की जरूरत होगी, मुहैया कराया जाएगा। उधर, एसपी डॉ. धर्मबीर सिंह का कहना था कि आयकर टीम जिले में आई थी। उन्होंने सुरक्षा के लिए फोर्स की डिमांड की थी। चार एसआई व दस कांस्टेबल को उनके साथ लगाया गया था।
विज्ञापन
आठ माह पहले उसका आई थी आयकर विभाग की टीम
पिछले आठ माह में आयकर विभाग की टीम जिले में दूसरी बार आई है। इसके पहले टीम ने उसका में कार्रवाई की थी। पूर्व चेयरमैन हेमंत जायसवाल के मकान, दुकान, पेट्रोल पंप पर एक साथ टीम पहुंची थी। वहां 20 घंटे तक दस्तावेज खंगाले गए थे। इस कार्रवाई में गोरखपुर, वाराणसी और लखनऊ से टीम आई थी।