फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   समायोजन होने तक मिले समान कार्य-समान वेतन

समायोजन होने तक मिले समान कार्य-समान वेतन

Sat, 29 Jul 2017 10:03 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
समायोजन होने तक मिले समान कार्य-समान वेतन
सिद्धार्थनगर। समायोजन रद्द होने के बाद से आंदोलित शिक्षा मित्र शनिवार को भी बीएसए कार्यालय पर डटे रहे। मांगों के समर्थन में नारे लगाए और ठोस फैसला होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया। चौथे दिन धरना स्थल पर पहुंचे शोहरतगढ़ विधायक अमर सिंह चौधरी ने शिक्षा मित्रों को आश्वस्त किया कि प्रदेश सरकार उनकी समस्या पर गंभीर है। जल्द ही इसका समाधान निकाला जाएगा। शिक्षा मित्रों के साथ न्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन

आदर्श समायोजित शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन व प्राथमिक शिक्षा मित्र संघ के संयुक्त बैनर तले बीएसए कार्यालय पर धरनारत शिक्षामित्रों ने जमकर नारे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट ने 1.72 लाख शिक्षा मित्रों का समायोजन रद्द कर दिया है। इससे शिक्षा मित्रों के समक्ष रोजी-रोटी व रोजगार का संकट खड़ा हो गया है। उनके लिए जिंदगी मौत से बदतर होती दिखाई दे रही है। शिक्षा मित्र आत्मघाती कदम उठाने को मजबूर हो रहे हैं। शिक्षा मित्रों की समस्याओं पर गंभीरता पूर्वक विचार करते हुए सरकार अध्यापक सेवा नियमावली में शीघ्र संशोधन कर सहायक अध्यापक पद पर वापस भेजे और तब तक समान कार्य-समान वेतन की व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से लागू करे।
विज्ञापन

धरने में इंद्रजीत यादव, हेमंत शुक्ला, श्यामबिहारी चौधरी, हरीश आर्य, युधिष्ठिर शुक्ला, शिवसरन चौधरी, चंद्रमोहन चौधरी, रविकांत पांडेय, प्रदीप शर्मा, अनीता त्रिपाठी, सुधा, साधना, प्रमिला, विंध्यवासिनी, आरती, हेमंत गुप्ता, रामसुख चौधरी, कलीमुल्लाह, सतीश चंद्र त्रिपाठी, धनंजय मिश्र, रामजीत मौर्य, राजेंद्र यादव, वंदना सिंह, रेखा, जयप्रकाश, वीरेंद्र सिंह, पवन शुक्ला, अभिषेक चौधरी, यशवंत शुक्ला, हरिश्चंद्र चौरसिया, सुभाष, दीपनारायण, अवधेश पांडेय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed