{"_id":"593983024f1c1b8c5c8b4594","slug":"11496941314-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा हर बूथ समिति का सत्यापन कराएगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा हर बूथ समिति का सत्यापन कराएगी
Updated Thu, 08 Jun 2017 10:31 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। भाजपा के बूथ समिति सत्यापन प्रमुखों की बैठक गुरुवार को सनई स्थित जय किसान इंटर कॉलेज परिसर में हुई। इसमें प्रत्येक सत्यापन प्रभारी को दो सेक्टरों के बूथों की जिम्मेदारी देते हुए समय से सत्यापन पूरा करने का निर्देश दिया गया।
मुख्य अतिथि गोरखपुर क्षेत्र के अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने कहा कि एक बूथ समिति सत्यापन प्रमुख के जिम्मे दो सेक्टर के बूथ होंगे। 10 से 20 जून तक प्रत्येक बूथ पर जाकर तय प्रोफार्मा भरकर जिला कार्यालय पर 21 जून तक जमा करा दें। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष त्रयंबकमणि त्रिपाठी ने कहा कि सभी प्रभारी अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाएं। यह रिपोर्ट लोकसभा चुनाव में पार्टी को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाएगी। अध्यक्षीय संबोधन में जिलाध्यक्ष रामकुमार कुंवर ने तय समय से कार्य पूरा करने का निर्देश दिया। बैठक में जिला प्रभारी दुर्गा राय, क्षेत्रीय मंत्री गोविंद माधव, राजेश त्रिपाठी, दीपक मौर्य, बृजबिहारी मिश्र, लालजी त्रिपाठी, साधना चौधरी, राजेंद्र दुबे, दलश्रृंगार दुबे, रामचंद्र, मधुसूदन अग्रहरि, हेमंत जायसवाल, राजू श्रीवास्तव, शिवशरन, सच्चिदानंद चौबे, ओमप्रकाश यादव, रामशंकर, नितेश पांडेय, रामदरश त्रिपाठी आदि मौजूद रहे। संचालन दिलीप चतुर्वेदी ने किया।