फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   मोदी की बदौलत मसूद ग्लोबल आतंकी घोषित

मोदी की बदौलत मसूद ग्लोबल आतंकी घोषित

Sun, 05 May 2019 10:49 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 05 May 2019 10:49 PM IST
विज्ञापन
मोदी की बदौलत मसूद ग्लोबल आतंकी घोषित
भाजपा की जनसभा को संबोधित करते केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। जैश-ए-मोहम्मद के प्रमुख मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित किए जाने के पीछे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की नीतियों की देन है। उन्हीं की बदौलत विश्व में पाकिस्तान अलग-थलग पड़ गया है। उत्तर प्रदेश में भाजपा 74 सीटों से अधिक जीतेगी।
विज्ञापन

यह बात केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी पंडित जगत प्रकाश नड्डा ने कही। वह रविवार को कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली गांव में सांसद व भाजपा प्रत्याशी जगदंबिका पाल के समर्थन में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। कहा कि भारत लंबे समय से मसूद अजहर को अंतरराष्ट्रीय आतंकी घोषित करने की मांग कर रहा था, पर यह संभव नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्रित्व कार्यकाल में ही संभव हो सका है। कहा कि 1952 के बाद पहली बार सांसद का नहीं प्रधानमंत्री का चुनाव हो रहा है। भारत के चुनाव परिणाम का पूरी दुनिया इंतजार कर रही है। कहा कि 2014 के चुनाव में मोदी की लहर थी, पर इस बार के चुनाव में सुनामी चल रही है। उत्तर प्रदेश में 74 सीटों से अधिक पर जीत हासिल होने जा रहा है। देश बदल रहा, अच्छे दिन आ गए हैं का जिक्र करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि 70 साल में 13 मेडिकल कॉलेज और पांच वर्ष में मोदी सरकार ने 13 कॉंलेज देने का कार्य किया जिसमें सिद्धार्थनगर भी शामिल हैं।
विज्ञापन

महिलाओं को दमा रोग से बचाने के लिए उज्ज्वला योजना के तहत नि:शुल्क गैस कनेक्शन दिया गया। आयुष्मान भारत योजना के तहत करोड़ों मरीजों का पांच लाख तक स्वास्थ्य बीमा कर पूरे विश्व में कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने सांसद के पक्ष में मतदान की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि मेडिकल कॉलेज की देन स्वास्थ्य मंत्री की है। इन्हीं की बदौलत मेडिकल कॉलेज मिला है। इस बीच उन्होंने जिले में होने वाले कार्यों का बखान भी किया। मौके पर सदर विधायक श्याम धनी राही, समाज कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष बीएल वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष लालजी त्रिपाठी समेत ब्रह्म प्रकाश चौधरी, परमात्मा पांडेय, बृज बिहारी मिश्रा, कन्हैया पासवान, चन्द्रभान पहलवान, भगवान दयाल प्रजापति, सुरेन्द्र पांडेय, जय प्रकाश पांडेय, रमेश पांडेय, अयोध्या से आए करपात्री महराज, आचार्य संतोष महराज, पंकज चौबे, मोनी पांडेय, बिंदुमति मिश्रा, सरोज शुक्ला, मुन्नी देवी, दयाराम लोधी, जफर अहमद, जुबैदा चौधरी, राम निवास यादव, हेमंत जायसवाल, अरविंद उपाध्याय, बुद्धि सागर सिंह, राकेश आर्य, आशीष मिश्रा, नितेश पांडेय, सुग्रीव गुप्ता, आदि मौजूद रहे।


वोटकटवा प्रत्याशी से सावधान रहने की जरूरत
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के सुकरौली में चुनावी जनसभा करने आए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा प्रदेश के प्रभारी पंडित जगत प्रकाश नड्डा ने सांसद व भाजपा प्रत्याशी के संघर्षों का जिक्र करते हुए उनका कद बढ़ाया। उन्होंने इशारे में ही वोटकटवा प्रत्याशी से दूरी बनाए रहने का आह्वान भी किया। कहा कि ऐसा कथन कांग्रेस के एक नेता द्वारा भी सार्वजनिक रूप से उजागर हुआ है।

डुमरियागंज संसदीय क्षेत्र के कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में ब्राह्मण बहुल क्षेत्र सुकरौली में चुनावी जनसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को गिनाया ही, साथ ही सांसद व प्रत्याशी जगदंबिका पाल के संघर्षों की बदौलत क्षेत्र में हुए विकास कार्यों का जिक्र करना भी नहीं भूले। कहा कि प्रदेश में 13 मेडिकल कॉलेजों के निर्माण की भनक लगते हुए पीएम से लगायत स्वास्थ्य मंत्रालय में चौकीदार की तरह लगकर जिले में एक मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास कराने में कामयाब रहे। सर्वाधिक दिलचस्प बात यह रही कि कैबिनेट की अंतिम बैठक में 250 किमी. की लंबी नई रेल लाइन की स्वीकृति कराकर साबित कर दिया कि पाल साधारण सांसद नहीं है। उन्होंने बिना नाम लिए ही कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि उनकी एक नेता खुद ही बयानबाजी करती हैं कि हमने वोटकटवा प्रत्याशी दिए हैं। ऐसे में कटाऊ प्रत्याशी से सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया कि बूथ स्तर पर लगें, जिससे कि मतदान अधिक से अधिक हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed