फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   इंसेफेलाइटिस से जिंदगी जंग हार गया कंचन

इंसेफेलाइटिस से जिंदगी जंग हार गया कंचन

Sun, 27 Aug 2017 10:08 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:08 PM IST
विज्ञापन
इंसेफेलाइटिस से जिंदगी जंग हार गया कंचन
सिद्धार्थनगर। इंसेफेलाइटिस भयवाह रूप लेता जा रहा है। एक के एक बाद मासूम इसकी जद में आकर जिंदगी की जंग हार जा रहे हैं। शनिवार रात पांच दिनों से आईसीयू वार्ड में भर्ती कंचन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उसमें इंसेफेलाइटिस की पुष्टि हो चुकी है। अब तक पांच मासूमों की मौत हो चुकी है। वहीं इंसेफेलाइटिस पीड़ित आठ बच्चों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ की तबाही खत्म होने के बाद संक्रामक बीमारियों के साथ इंसेफेलाइटिस ने भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। जिला अस्पताल में शनिवार रात करीब ढाई बजे कपिलवस्तु कोतवाली क्षेत्र के सिंहोरवा गांव निवासी भोला का 12 वर्षीय पुत्र कंचन ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। वह इंसेफेलाइटिस से पीड़ित था और 22 अगस्त को जिला अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती हुआ था। तभी से उसका उपचार चल रहा था और देर रात उसकी मौत हो गई। इससे पहले भी चार बच्चों की इस बीमारी से जिला अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। अभी इंसेफेलाइटिस से पीड़ित आठ बच्चे भर्ती हैं और उनका उपचार चल रहा है। वार्ड में विकास (1), रेशमा (8), आकाश (8), सोनू (7), आदित्य ( 5), हिमांशु (5), गुड़िया,(6) हैं, जिनका इलाज चल रहा है। सीएमएस डॉ. रोचस्मति पांडेय ने बताया कि जिला अस्पताल में जो सुविधाएं है। उसमें बेहतर उपचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार रात इंसेफेलाइटिस से एक बच्चे की मौत हुई है। उसका पांच दिनों से इलाज चल रहा था।
विज्ञापन


बुखार से पांच दिन की बच्ची की मौत
जिला अस्पताल में शनिवार दोपहर पांच दिन की एक बच्ची की मौत हो गई। वह बुखार से पीड़ित थी और सुबह भर्ती हुई थी। बृजमनगंज के बहदुरी बाजार निवासी बच्ची के पिता सद्दाम ने बताया कि बच्ची नगर के एक अस्पताल में ऑपरेशन से हुई थी। सुबह तेज बुखार होने पर जिला अस्पताल भेजा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed