{"_id":"62813f4b17880977e86247dd","slug":"11-ponds-will-be-renovate-siddharthnagar-news-gkp436979845","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमृत जल सरोवर योजना के तहत 11 तालाबों का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृत जल सरोवर योजना के तहत 11 तालाबों का होगा कायाकल्प
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमृत जल सरोवर योजना के तहत 11 तालाबों का होगा कायाकल्प
डुमरियागंज। तहसील क्षेत्र के दो ब्लॉकों के 11 तालाबों का अमृत जल सरोवर योजना के तहत कायाकल्प किया जाएगा। मनरेगा के तहत होने वाले सुंदरीकरण के लिए गांव और तालाब का चयन किया जा चुका है। मनरेगा (महात्मा गांधी रोजगार गारंटी योजना) के तहत डुमरियागंज ब्लॉक के ग्राम पिरेला सुल्तान, गौहनिया राज, पुरैना, महुआरा तथा अल्लापुर और भनवापुर के हसुड़ी औसानपुर, चौखड़ा, सिरसिया, सेमरा बनकसिया, रमवापुर राऊंत तथा रोहाव बुजुर्ग गांव में प्रधानमंत्री अमृत जल सरोवर योजना के तहत 11 तालाबों के सुंदरीकरण की रूपरेखा तैयार की गई। इसके तहत तालाब के चारों तरफ सीढ़ी बनवाने और तालाब में मोटर बोट, कुर्सी आदि लगाने की रूपरेखा तैयार की गई है। तालाब की साइज के अनुसार 20 से 35 लाख रुपये की लागत से सुंदरीकरण का कार्य कराया जाएगा।
तालाब पर मिलेंगी ये सुविधाएं
अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब की खुदाई कराने के साथ ही आउटलेट पानी निकासी, सील्ट चेंबर, पाथ वे इंटर लाकिंग, बेंच, बाड़ पिलर के साथ गेट, सोलर लाइट पौधरोपण कराया जाएगा।
बोले जिम्मेदार
योजना का जल्द ही सांसद, विधायक, अधिकारियों की उपस्थिति में शुभारंभ होगा। शासन की इस महत्वाकांक्षी अमृत जल सरोवर योजना के तहत गांव में चयनित तालाबों का सुंदरीकरण का कार्य शुरू करा दिया जाएगा। वहां मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाकर तालाबों को दैनिक उपयोग में लाया जाएगा। -अमित सिंह, बीडीओ डुमरियागंज
विज्ञापन
भनवापुर क्षेत्र में छह तालाबों का अमृत सरोवर योजना के तहत चयन किया गया है। शिलान्यास के साथ तालाब की खुदाई और निर्माण कार्य जल्द ही शुरू करा दिया जाएगा। 20 से 35 लाख रुपये की लागत से तालाब का कायाकल्प कराया जाएगा। -धनंजय सिंह, बीडीओ भनवापुर