फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   - 10 दिनों से 15 हजार की आबादी बिन पानी के

- 10 दिनों से 15 हजार की आबादी बिन पानी के

Sat, 04 May 2019 11:06 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sat, 04 May 2019 11:06 PM IST
विज्ञापन
- 10 दिनों से 15 हजार की आबादी बिन पानी के
वाटर सप्लाई पाइप बाद ठीक करते नगर पालिका के कर्मचारी। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। गर्मी व धूप की तपिश के बीच घरों में लगीं टोटियों से पानी गायब हैं। लिहाजा करीब चार मोहल्ले की 15 हजार से अधिक की आबादी 10 दिनों से बिना पानी के हैं। इसके बावजूद जिम्मेदार इस समस्या को लेकर गंभीर नहीं हैं। जबकि मामला शहर के सिसहनिया, शिवपुरी कॉलोनी व वन विभाग कॉलोनी और कांशीराम मोहल्ले का है। यहां के लोग मजबूरी में हैंडपंप से पानी ढोने को मजबूर है।
विज्ञापन

शहर के सिसहनिया, शिवपुरी कॉलोनी व वन विभाग कॉलोनी व कांशीराम मोहल्ले में पिछले 10 दिनों से लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हैं। मोहल्ले की जलापूर्ति ठप होने से लोगों को सुबह नहाने से लेकर कपड़े धोने और खाना बनाने तक के लिए पानी की किल्लत का सामना करना पड़ रहा है। लोग सुबह उठते ही पानी के लिए मोहल्ले में स्थित सरकारी हैंडपंपों से पानी के लिए निकल पड़ते हैं। इसके बाद भी जरूरत पड़ने पर घर की महिलाओं व बच्चों को पूरे दिन हैंडपंप से पानी ढोना पड़ता है। सिसहनिया निवासी विनय सिंह का कहना है कि 10 दिनों से जलापूर्ति बंद है। कई बार शिकायत के बावजूद अब तक कोई पहल नहीं की गई है।
विज्ञापन

अनूप सिंह का कहना है कि विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में कई बार पूछने के बाद भी उचित जवाब नहीं दे रहे हैं। कई दिनों से पानी की किल्लत से लोग जूझ रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अनदेखी कर रहे हैं। इससे मोहल्ले महिलाओं व बच्चों तक को कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। जबकि कांशीराम की रहने वाली सुशीला बताती हैं कि हम लोगों के नसीब में शुद्ध पानी नहीं है। यह समस्या नई नहीं है। जब से कांशीराम में आई, तब से पानी की किल्लत है। लेकिन कोई स्थायी हल आज तक नहीं निकल पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांशीराम आवास जाने वाली पाइप लाइन टूटी
सिसहनिया मोहल्ला स्थित वाटर हेड टैंक से कांशीराम आवास तक जाने वाला पाइप लाइन थरौली मंदिर के पास टूट गई थी। इस कारण 10 दिनों से पाइप लाइन का पानी सड़क किनारे नाले में बह रहा था। पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों की शिकायत के बाद नगर पालिका कर्मी शनिवार को किसी तरह ठीक करने का प्रयास कर रहे थे।


अभी कई दिनों तक पानी की किल्लत से जूझेंगे लोग
शिवपुरी कॉलोनी मोहल्ले में जलापूर्ति सिसहनिया मोहल्ला में स्थित वाटर हेड टैंक से होती है। जहां बोरिंग से पानी के साथ बालू निकल रहा है, इस कारण बोरिंग बंद होने से वाटर सप्लाई ठप हो गई है। नगर पालिका सिद्धार्थनगर के अधिशासी अधिकारी शैलेंद्र गुप्ता का कहना है कि बोरिंग खराब होने के बाद जलनिगम विभाग के तरफ से रिबोर कराने का इस्टीमेट बनाकर गोरखपुर भेजा गया है। वहां से स्वीकृति मिलने के बाद रिबोर कर समस्या का समाधान कराया जाएगा। इसमें कम से कम 15 दिन का समय लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed