{"_id":"5aaaabba4f1c1b4d0a8b50a0","slug":"101521134522-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस लाइंस और थानों में दिखेगी हरियाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस लाइंस और थानों में दिखेगी हरियाली
siddharthnagar
Updated Thu, 15 Mar 2018 11:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। पर्यावरण संरक्षण में अब पुलिस भी सहयोग करेगी। पुलिस लाइंस और थानों में खाली पड़ी भूमि पर पौधरोपण किया जाएगा। विशेष अभियान के तहत होने वाले पौधरोपण की मॉनीटरिंग डीआईजी और कमिश्नर करेंगे।
सरकार और संस्थाएं जगह-जगह गोष्ठी करके लोगों को पर्यावरण संरक्षण को लेकर जागरूक कर रही हैं। लेकिन अब इस कार्य में पुलिस महकमा भी सहयोग करेगा। पुलिस लाइंस और थाने में भी हरियाली दिखेगी। पुलिस कर्मी स्वच्छता अभियान को तो सफल बना ही रहे हैं, अब पर्यावरण संरक्षण में भी अपना अहम योगदान देंगे।
डीआईजी और कमिश्नर के निर्देशन में अभियान चलाया जाएगा। थाना और पुलिस लाइंस में खाली पड़ी भूमि पर तरह-तरह के पौधे रोपे जाएंगे। बरसात का मौसम शुरू होते ही पौधरोपण का काम शुरू हो जाएगा। इस संबंध में प्रभारी एसपी अरविंद मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार काम किया जाएगा। थाना और पुलिस लाइंस परिसर में पौधरोपण का निर्देश आया है। बरसात शुरू होने पर पौधरोपण किया जाएगा।
विज्ञापन
हरा-भरा दिखेगा थाना
सिद्धार्थनगर। जिले में महिला थाना समेत कुल 19 थाने हैं। इसमें सदर थाने को छोड़ दें तो अन्य थाना परिसर में काफी जमीन खाली है। अगर इन जमीनों पर पौधे रोप दिए जाएंगे तो छांव तो मिलेगी ही साथ ही वातावरण और परिसर हरा-भरा दिखेगा।