{"_id":"5a0204c84f1c1bd9798bad8c","slug":"101510081736-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कपिलवस्तु पहुंचा ट्रेनी आईएएस का दल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कपिलवस्तु पहुंचा ट्रेनी आईएएस का दल
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
IAS logo
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। प्रशिक्षु आईएएस, आईपीएस और आईएफएस का छह सदस्यीय दल मंगलवार को जिले में पहुंचा। डीएम से मुलाकात कर कपिलवस्तु रवाना हो गए। दल ने कपिलवस्तु में पिपरहवा स्तूप, गनवरिया राजप्रासाद, कपिलवस्तु संग्रहालय, यूनिवर्सिटी आदि का अवलोकन किया। इसके बाद महात्मा बुद्ध के अतीत के बारे में जानकारी जुटाते हुए रिपोर्ट तैयार की। देर शाम लोहिया कला भवन में आयोजित नवोन्मेष नाट्य उत्सव में शामिल हुए। डीएम कुणाल सिल्कू ने बताया कि छह सदस्यीय ट्रेनी दल भ्रमण पर आया है। उन्हें प्रशासन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां दी गई।