{"_id":"597b70854f1c1b76338b46b5","slug":"101501261957-siddharthnagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन-जन तक पहुंचाएं स्वच्छता का संदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जन-जन तक पहुंचाएं स्वच्छता का संदेश
Updated Fri, 28 Jul 2017 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिद्धार्थनगर। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण अंतर्गत शुक्रवार को शहर के एक लॉज में स्वच्छग्राहियों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण आरंभ हुआ। शिविर में स्वच्छग्राहियों को दायित्व बोध कराते हुए स्वच्छता अभियान की सफलता के लिए लोगों में जागरूकता लाने पर जोर दिया गया।
आवासीय प्रशिक्षण का शुभारंभ डीएम कुणाल सिल्कू ने किया। उन्होंने कहा कि 31 दिसंबर तक जिले को पूर्ण रूप से खुले में शौच मुक्त करना है। सब लोग अपने घरों में शौचालय बनवाएं जिसके लिए लाभार्थी को बारह हजार रुपया का अनुदान दिया जा रहा है। खुले में शौच करने से तमाम प्रकार की बीमारियां होती है, जब खुले में शौच बंद हो जाएगा तो बीमारी अपने आप दूर भाग जाएगी। स्वच्छग्राहियों को यही संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। लोगों की जागरूकता से ही स्वच्छता अभियान सफल होगा। प्रशिक्षक अमित श्रीवास्तव, संजय तिवारी सऔर दीक्षा श्रीवास्तव ने प्रथम दिन के प्रशिक्षण में प्रतिभागियों से एक-दूसरे से परिचय कराया।
स्वच्छग्राहियों का आठ समूह बना कर समुदाय आधारित संपूर्ण स्वच्छता के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। मध्यावकाश के बाद भारत के प्रथम खुले में शौच से मुक्त ग्राम छत्तीसगढ़ राज्य के बदलाव की फिल्म दिखाकर जानकारी दी गई। इस दौरान शाद अहमद, हसिर, सौरभ सिंह, सुभाष, संजय, शांति देवी, महमूद अली, राधेश्याम, अभय, रत्नशंकर आदि मौजूद रहे।