फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 passenger waiting rooms being built in the city

शहर में बनाए जा रहे 10 यात्री प्रतीक्षालय

Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
10 passenger waiting rooms being built in the city
शहर में नगरपालिका की ओर से स्थापित कल्पना चावला यात्री प्रतीक्षालय। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शहर में बनाए जा रहे 10 यात्री प्रतीक्षालय
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। टाउन एरिया से नगर पालिका का दर्जा मिलने के 32 साल में भी शहरवासियों समेत आने वाले आगंतुकों के लिए ठहराव के कोई इंतजाम नहीं था। नगर पालिका प्रशासन की ओर से नगर के 10 स्थलों पर यात्री प्रतीक्षालय बनवाने का कार्य युद्धस्तर पर जारी है। ये सभी महान महिलाओं के नाम जाने जाएंगे।
यह जानकारी नगर पालिका परिषद सिद्धार्थनगर के अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने दी। वह सोमवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। चेयरमैन ने बताया कि शहरवासियों समेत दूर-दराज से आने वाले राहगीरों अथवा आगंतुकों के लिए शहर में ठहराव के लिए कोई इंतजाम नहीं था। गर्मी, बरसात के मौसम में ऐसे जरूरतमंदों को काफी परेशानी उठानी पड़ती थी। ऐसे में नपा ने शहर में 10 यात्री प्रतीक्षालय स्थापित किए जा रहे हैं। अब तक चार प्रतीक्षालय नारी शक्ति, सुरक्षा और सम्मान को समर्पित कर दिया गया है।
विज्ञापन

इनमें पीवी सिंधु (ओलंपिक मेडलिस्ट) यात्री प्रतिक्षालय, नौगढ़-झंडे नगर तिराहा, मैरी कॉम (ओलंपिक मेडल लिस्ट) यात्री प्रतिक्षालय नौगढ़-रमजान नगर तिराहा, कल्पना चावला ( प्रथम भारतीय महिला अंतरिक्ष यात्री) यात्री प्रतीक्षालय पकड़ी-गोरखपुर चौराहा, कॉर्नेलिया सोराबजी (प्रथम भारतीय महिला वकील) यात्री प्रतीक्षालय जिला न्यायालय के सामने, महारानी लक्ष्मीबाई यात्री प्रतिक्षालय शहर स्थित भारतीय स्टेट बैंक नौगढ़ के बगल में बनाया जा चुका है। अन्य स्थलों पर निर्माण कार्य तेजी से हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed