फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 lakh Nepalese currency recovered, accused fled to Nepal

Siddharthnagar News: 10 लाख नेपाली मुद्रा बरामद आरोपी नेपाल भाग गया

Fri, 25 Jul 2025 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Jul 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
10 lakh Nepalese currency recovered, accused fled to Nepal
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसएसबी 43वीं वाहिनी सीमा चौकी ककरहवा के जवानों ने शुक्रवार को चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। जवानों को देख बाइक सवार नेपाल भाग गया। तलाशी में उसके कब्जे से 10.30 लाख नेपाली मुद्रा बरामद हुई। बरामद रुपये के संबंध में पकड़ा गया व्यक्ति कोई जवाब नहीं दे सका। उसे कस्टम के सुपुर्द कर दिया गया।
एसएसबी से मिली जानकारी के अनुसार बाॅर्डर की गतिविधि जांच के तहत सीमा चौकी ककरहवा और सीमा शुल्क विभाग ककरहवा के संयुक्त गश्ती दल पिलर संख्या-544 के समीप गश्त कर रही थी। तभी उनकी नजर पगडंडी के रास्ते से आ रहे एक बाइक सवार पर पड़ी। जो संदिग्ध लगा। उसे रुकने का इशारा किया गया तो वह घबरा गया और बाइक लेकर भागने लगा।
विज्ञापन

रास्ता खराब होने के कारण वह बाइक से गिर गया और छोड़कर नेपाल की तरफ से भाग गया। गश्ती दल ने बाइक की तलाशी ली तो उसकी डिक्की में से नेपाली रुपये बरामद हुए। गिनती में वह 10.30 लाख रुपये नेपाली मुद्रा थी। े
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed