फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   10 including former MLA bought tickets from BSP

Siddharthnagar News: बसपा से पूर्व विधायक समेत 10 ने खरीदा पर्चा

Tue, 30 Apr 2024 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 30 Apr 2024 11:18 PM IST
विज्ञापन
10 including former MLA bought tickets from BSP
कड़ी रही कलक्ट्रेट की सुरक्षा व्यवस्था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। लोकसभा चुनाव के छठवें चरण में जिले के डुमरियागंज सीट पर नामांकन के दूसरे दिन भी किसी प्रत्याशी ने नामांकन नहीं किया। जबकि बसपा से पूर्व विधायक समेत 10 लोगों ने पर्चा खरीद की। इस दौरान कलक्ट्रेट परिसर स्थित नामांकन स्थल पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के पुलिस बल तैनात रही।

नामांकन प्रक्रिया के दूसरे दिन मंगलवार को बसपा से पूर्व विधायक चौधरी अमर सिंह के लिए दो सेट पर्चा खरीद की गई। इसके साथ ही बहुजन मुक्ति पार्टी से विमलेश कुमार ने एक सेट, आजाद समाज पार्टी (काशीराम) से रामधारी एक सेट, पीस पार्टी से नौशाद आजम एक सेट, निर्दल शैलेष कुमार वर्मा एक सेट, पीस पार्टी से मो. सफीक खान ने एक सेट, निर्दल लखन प्रसाद एक सेट, परचम पार्टी ऑफ इंडिया से अब्दुल हन्नान चौधरी एक सेट, आजाद समाज एकता पार्टी से फखरूद्दीन ने एक सेट पर्चे की खरीद की। इस दौरान कलेक्ट्रेट गेट से परिसर व अंदर कक्ष के दरवाजे तक सुरक्षाकर्मी मुस्तैद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed