फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth returned from Ahmedabad found Corona positive

अहमदाबाद से लौटा युवक मिला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 27 Jun 2020 09:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 27 Jun 2020 09:48 PM IST
विज्ञापन
Youth returned from Ahmedabad found Corona positive
श्रावस्ती। अहमदाबाद से श्रमिक एक्सप्रेस से वापस अपने गांव गुलरा वापस लौटा युवक कोरोना संक्रमित मिला। उसकी रिपोर्ट आने के बाद शुक्रवार रात गांव पहुंची स्वास्थ्य टीम ने युवक को एंबुलेंस से लेवल वन हास्पिटल में शिफ्ट कराया है। युवक अपने घर पर ही होम क्वारंटीन था। स्वास्थ्य विभाग की ओर से गांव को हॉटस्पॉट घोषित किया गया है। इसके बाद गांव पहुंची राजस्व टीम ने गांव को सील कर दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम गुलरा निवासी एक युवक अहमदाबाद में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। जहां से वह श्रमिक एक्सप्रेस से 20 जून को वापस अपने घर गुलरा लौटा था। इसके बाद उसे होम क्वारंटीन किया गया था। युवक अपने घर पर ही एकांतवास कर रहा था। उसका सैंपल लेकर 24 जून को जांच के लिए भेजा गया था। जिसकी रिपोर्ट शुक्रवार देर शाम श्रावस्ती पहुंची। जिसमें युवक कोरोना पॉजिटिव निकला।
विज्ञापन

जानकारी के बाद गांव पहुंचे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिरसिया के अधीक्षक ने एंबुलेंस से युवक को लेवल वन हास्पिटल भंगहा पहुंचाया। जहां उसका इलाज किया जा रहा है। वहीं रिपोर्ट आने के बाद सिरसिया पुलिस के साथ गांव पहुंचे राजस्व कर्मियों ने गांव से बाहर निकलने वाले सभी रास्तों को सीज कर दिया है। इसके साथ ही गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर वहा लाल झंडी लगा दी है। इस बारे में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. एपी भार्गव बताते हैं कि युवक के परिवारीजनों सहित उसके संपर्क में आने वाले लोगों का डाटा जुटाया जा रहा है। जिनका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

साथ में लौटे थे चार और प्रवासी
गुलरा निवासी युवक सोनवा थाना क्षेत्र के ग्राम मोहरनिया निवासी चार अन्य प्रवासियों के साथ एक ही साधन से वापस घर लौटा था। ऐसे में उसके साथ आने वाले प्रवासियों में भी कोरोना संक्रमण का खतरा हो सकता है। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग मोहरनिया जाकर युवक के साथ वापस लौटे चार अन्य प्रवासियों का भी सैंपल लेगा। जिसे जांच के लिए भेजा जाएगा।

कोरोना के जिले में सात एक्टिव केस
श्रावस्ती। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को गुलरा निवासी एक युवक में कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद जिले में मरीजों की संख्या बढ़ कर सात पहुंच गई है। 50 लोग स्वस्थ होकर अपने घर पहुंच चुके हैं। मौजूदा समय जिले में 15 कंटेनमेंट जोन सक्रिय हैं। जिले में लौटने वाले प्रवासी कोरोना संक्रमण को लगातार बढ़ा रहे हैं। जिले में अब तक 5159 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा गया था। इनमें से 4930 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। 4875 की जांच रिपोर्ट निगेटिव आई। 58 लोगों की जांच रिपोर्ट में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। वहीं 229 लोगों की जांच रिपोर्ट जिले को अब तक प्राप्त नहीं हो सकी है। शुक्रवार को 118 लोगों का सैंपल जांच के लिए और भेजा गया है। जिसके रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में 50 लोग स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। तीन अन्य का इलाज पूरा होने के बाद उनको शुक्रवार देर शाम वापस घर भेजा गया है। जिले में मौजूदा समय सात कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed