{"_id":"6133a8ce8ebc3eb2691a4b66","slug":"youth-ran-with-the-tricolor-srawasti-news-lko5940727124","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं ने तिरंगे के साथ लगाई दौड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं ने तिरंगे के साथ लगाई दौड़
विज्ञापन
भिनगा के ईदगाह तिराहे पर फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के तहत दिलाई गई शपथ व हरी झंडी दिखा कर रवाना करते अ?
- फोटो : SRAWASTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रावस्ती। आजादी की 75वीं वर्षगांठ एवं आजादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर शनिवार के भिनगा के ईदगाह तिराहा से नेहरू युवा केंद्र तक फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आयोजन किया गया। जिसे डीएम व सीडीओ ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया।
इस दौरान जिलाधिकारी टीके शिबु ने ईदगाह तिराहा भिनगा से नेहरू युवा केंद्र द्वारा आयोजित जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 के बारे में कहा कि इसका उद्देश्य बच्चों, युवाओं और आम जनमानस को फिट रहने के लिए प्रोत्साहित करना है। इस दौरान जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने सभी को इसकी शपथ भी दिलाई। साथ ही इस दौरान अधिकारियों व मौजूद लोगों ने सामूहिक रूप से राष्ट्रगान भी गाया।
इस मौके पर युवाओं ने हाथ में देश की आन बान शान राष्ट्रीय तिरंगे को हाथ में लेकर साढ़े तीन किलोमीटर की दौड़ भी लगाई। सीडीओ ने बताया कि जिला स्तरीय फिट इंडिया फ्रीडम रन 2.0 का आगाज किया गया है। जो हर क्षेत्र में हर किसी को स्वास्थ्य के लिए फिट रहना आवश्यक है इसके प्रति जागरूक करेगा। लोगों को चाहिए कि वह इसे अपनी दैनिक दिनचर्या में सम्मिलित करें। जब व्यक्ति स्वस्थ रहेगा तो उसका मस्तिष्क स्वस्थ रहेगा। क्योंकि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है।
विज्ञापन
इसलिए सभी ने इस मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। लोगों को जागरूक करने के लिए जिले में यह कार्यक्रम निरंतर संचालित होता रहेगा। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय कैराती, जिला महामंत्री दिवाकर शुक्ला, जिला क्रीडाधिकारी शिव कुमार यादव, जिला युवा अधिकारी कोमल, अनिल कुमार सहित नेहरू युवा केंद्र की टीम मौजूद रही।