फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth found corona infected in Miramau, three became healthy

मीरामऊ में युवक मिला कोरोना संक्रमित, तीन हुए स्वस्थ

Tue, 08 Dec 2020 09:08 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Dec 2020 09:08 PM IST
विज्ञापन
Youth found corona infected in Miramau, three became healthy
श्रावस्ती। जिले में लगातार कोरोना मरीज मिल रहे हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी रिपोर्ट में एक युवक कोरोना संक्रमित मिला। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। वहीं तीन लोग स्वस्थ भी हुए हैं। जिन्हें घर भेजा गया है। इसके साथ ही जिले में कुल एक्टिव मरीज 34 हो गए हैं।
विज्ञापन

वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप लगातार बढ़ता ही जा रहा है। मंगलवार को आई रिपोर्ट में गिलाला के मीरामऊ निवासी एक युवक की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिली। जिसे होम क्वारंटीन किया गया है। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में रहने वालों को एहतियात बरतने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

वहीं सिरसिया के जुड़पनिया निवासी एक, जमुनहा के वीरगंज अबाजार निवासी एक व कथरा माफी निवासी एक व्यक्ति कोरोना से स्वस्थ होकर घर पहुंचे। स्वस्थ हुए लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने एहतियात बरतने का निर्देश दिया है। जिले में अब तक 165823 लोगों में कोरोना संक्रमण की जांच की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें से 164753 की जांच रिपोर्ट जिले को प्राप्त हो चुकी है। अब तक 1220 लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं, जबकि 17 लोगों की संक्रमण के चलते मौत भी हुई है। सीएमओ डॉ. एपी भार्गव ने बताया कि वैश्विक महामारी कोरोना से बचाव का एक मात्र उपाय एहतियात बरतना है। ऐसे में लोगों को चाहिए कि वह बगैर मास्क व गमछा बांधे घरों से बाहर न निकलें। एक दूसरे से दो गज की दूरी बनाएं रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed