फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shravasti News ›   Youth dies due to uncontrollable truck collision, brother serious

बेकाबू ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, भाई गंभीर

Sat, 19 Jun 2021 11:01 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:01 PM IST
विज्ञापन
Youth dies due to uncontrollable truck collision, brother serious
श्रावस्ती। भिनगा लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित भुजंगा खपरीपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रक ने मोटर साइकिल को कुचल दिया। इसमें मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसके भाई की हालत गंभीर होने के कारण उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया है। सुचना के बाद मौके पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

सिरसिया थाना क्षेत्र के ग्राम विशुनापुर पड़वलिया निवासी गुज्जी (18) बाइक से शनिवार को किसी काम से लक्ष्मनपुर बाजार की ओर जा रहे थे। इस दौरान बाइक से उसके साथ गुज्जी का छोटा भाई संतोष (17) भी था। जैसे ही गुज्जी बाइक लेकर भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग स्थित भिनगा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम भुजंगा व खपरीपुर के मध्य पहुंचा तभी पीछे से आ रहा राशन लादकर आ रहे ट्रक ने ठोकर मार दी। जिससे दोनों भाई मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक मोटर साइकिल सहित संतोष को रौंदते हुए आगे बढ़ गया। घटना में संतोष की मौके पर मौत हो गई। जबकि गुज्जी गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची भिनगा कोतवाली पुलिस ने गुज्जी को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिनगा पहुंचाया। जहां हालत गंभीर होने के कारण चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। जबकि लाश को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिवारीजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना के बाद चालक मौके पर वाहन छोड़ कर फरार हो गया है। मृतक के परिजनों की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed