{"_id":"5f1472f48ebc3e63d415a188","slug":"youth-consumed-poison-when-he-lost-in-gambling-death-srawasti-news-lko5314973165","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुआं में हार से आहत युवक ने खाया विषाक्त, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुआं में हार से आहत युवक ने खाया विषाक्त, मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमुनहा (श्रावस्ती)। शिकारी चौड़ा निवासी एक युवक ने जुएं में हार से दुखी होकर शनिवार देर शाम कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवारीजनों को इसकी जानकारी हुई। इससे पहले कि परिवारीजन उसे अस्पताल ले जाते युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने लाश का अंतिम संस्कार कर दिया है।
मल्हीपुर थाना क्षेत्र ग्राम शिकारी चौड़ा निवासी मुकेश आर्या (35) पुत्र फेरी लाल आर्या शनिवार को गांव के उत्तर स्थित एक बाग में जुआं खेलने गया था। जहां वह बार बार हारता रहा। इसके बाद उसने मौके पर ही मौजूद लोगों से कुछ रुपये उधार लिया था। इसके बाद यह पैसा भी मुकेश हार गया।
इसके बाद जुआं खेलने के लिए पैसे उधार देने वालों ने मुकेश से प्रतिघंटे के हिसाब से ब्याज सहित पैसा देने का दबाव बनाया। इससे दुखी मुकेश ने घर आकर कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। इसके बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। जानकारी होने के बाद परिवारीजन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मल्हीपुर ले जाने लगे, तभी उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मल्हीपुर पुलिस को दिए बगैर परिवारीजनों ने रात में ही उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस बारे में प्रभारी निरीक्षक मल्हीपुर बृजेश दुबे ने बताया कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है। हल्का दरोगा को मौके पर भेज कर इसकी जांच कराई जाएगी।