{"_id":"6a624323ca9bd046330dcd65","slug":"youth-can-register-until-august-15-shravasti-news-c-104-1-srv1004-121865-2026-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shravasti News: युवा 15 अगस्त तक कर सकते हैं पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shravasti News: युवा 15 अगस्त तक कर सकते हैं पंजीकरण
Thu, 23 Jul 2026 10:06 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
संवाद न्यूज एजेंसी, श्रावस्ती
Updated Thu, 23 Jul 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में मौजूद डीएम व अन्य।
श्रावस्ती। कलेक्ट्रेट सभागार में बृहस्पतिवार को डीएम अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में जिला युवा सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय की ओर से संचालित मेरा युवा भारत की विभिन्न गतिविधियों, वार्षिक कार्ययोजना तथा आगामी कार्यक्रमों के सफल क्रियान्वयन की चर्चा की गई।
बैठक के दौरान जिला युवा अधिकारी नवनीत कुमार ने बताया कि मेरा युवा भारत पोर्टल राष्ट्र निर्माण, स्वयंसेवा व विभिन्न गतिविधियों से युवाओं को जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। उन्होंने बताया कि 15 अगस्त तक पोर्टल पर पंजीकरण कराया जा सकता है। इसके तहत स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक उत्तरदायित्व व जनहित से जुड़े कार्यक्रमों में युवाओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाई जाएगी।